अलग-अलग सड़क दुर्घटना में छह लोग घायल
बरही (हजारीबाग) बरही जीटी रोड पर अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन महिला समेत चार लोग
बरही (हजारीबाग) : बरही जीटी रोड पर अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पहली सड़क दुर्घटना में हाथगड्ढा गांव निवासी इरशाद खान का 40 वर्षीय पुत्र मुख्तार खान मोटरसाइकिल व जीप की टक्कर में घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना में गोरियकर्मा निवासी मेघन महतो का 30 वर्षीय पुत्र विकास कुशवाहा, विकास कुशवाहा का 8 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार, जयनारायण कुशवाहा का 30 वर्षीय पत्नी रेखा देवी घायल हो गई। वही तीसरी घटना में चौपारण थाना अंतर्गत पथरा गांव निवासी चमरू रजक का 16 वर्षीय पुत्री रिकी कुमारी, थानू रजक का 65 वर्षीय पत्नी सत्या देवी, विजय रजक का 21 वर्षीय पुत्र राकेश रजक घायल हो गया। सभी का प्राथमिक उपचार बरही अनुमंडल अस्पताल में किया गया। वही बेहतर इलाज के लिए मुख्तार खान, सत्या देवी, राकेश रजक को सदर अस्पताल रेफर किया गया।