Move to Jagran APP

धर्म से मनुष्य चरित्रवान व कर्म से महान बनता है : कृष्णा प्रिया

इचाक धर्म से मनुष्य चरित्रवान व कर्म से महान बनाता है। ये बातें मधुवन वृंदावन से आई प्रवचन क

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 08:38 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 06:35 AM (IST)
धर्म से मनुष्य चरित्रवान व कर्म से महान बनता है : कृष्णा प्रिया

इचाक : धर्म से मनुष्य चरित्रवान व कर्म से महान बनाता है। ये बातें मधुवन वृंदावन से आई प्रवचन कर्ता श्री कृष्णा प्रिया जी महराज नें शुक्रवार को प्रखंड के असिया गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ शिव पंचायतन हनुमत सह देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान अपने प्रवचन के दौरान श्रोताओं से कही। उन्होंने कहा कि धर्म लोगों को अच्छे -बुरे की सीख देता है। धर्म से हमारे जीवन में नैतिकता का समावेश होता है। उन्होने लोगों से धर्म के मार्ग पर चलने की अपील किया। ज्ञात हो कि विगत दो दिनों से श्री कृष्णा प्रिया जी असिया गांव में श्रीमदभगवद्गीता का प्रवचन कर रही है। इसे सुनने के लिए असिया, बरवां, कुरहा, इचाक, छावनी, कारीमाटी, मंगुरा, मोकतमा, करियातपुर, जलौंध, अलौंजा, मदनपुर समेत प्रखंड के दर्जनों गांव से हजारों श्रद्धालुओं की भीड उमड़ रही है। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष बीरबल मेहता ने बताया कि 14 मई को प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया जाएगा। वहीं 15 मई को शहनाज अख्तर एवं 16 मई को राजू हलचल का जागरण कार्यक्रम होना है। मौके पर समिति के सचिव बैजनाथ प्रसाद मेहता,कोषाध्यक्ष कैलाश मेहता, उपाध्यक्ष सुरेश मेहता, उपसचिव अशोक मेहता,

loksabha election banner

मिथिलेश मेहता, राजकुमार मेहता, प्यारी महतो, विश्वनाथ राम, अशोक मेहता, सुनील मेहता, प्रदीप मेहता, सूखलाल मेहता, धीरज मेहता, मनोज राम, बैजनाथ मेहता, कृष्णा मेहता, भुनेश्वर महतो, अर्जुन प्रसाद मेहता, महेश महतो समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.