तीन मचान में लगी आग, बचे लोग
केरेडारी थाना क्षेत्र के केरेडारी गांव में शुक्रवार की अहले सुबह तीन मचानों में आग
केरेडारी: थाना क्षेत्र के केरेडारी गांव में शुक्रवार की अहले सुबह तीन मचानों में आग लग गई। इसमें बद्री साव, रामेश्वर साव और डालचंद साव का मचान शामिल है। मचान से खपरैल घरों का सटा होना ग्रामीणों के लिए चिता का विषय था। इसके कारण हीं केरेडारी
गांव में अफरा तफरी मच गई। शुक्रवार की अहले सुबह पीड़ित बद्री साव द्वारा लाग लगा देख काफी शोर गुल मचाने के पश्चात ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बद्री साहू आदि ने बताया कि पुआल से ज्यादा चिता घर के परिवार के सदस्यों को बचाना था, जिन्हें ग्रामीणों ने बाल बाल बचाया लिया। बताया कि हमलोग सब परिवार घर
में सोये हुए थे। सुबह जैसे हीं उठा तो आग की तेज लपटें उठ रहीं थी।
इसके बाद हीं शोरगुल मचाने से सैकड़ों ग्रामीण और थाना प्रभारी बमबमकुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच जायजा लिया। वैसे आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप