Move to Jagran APP

भारत मुंडा समाज ने मनाया सरहुल मिलन समारोह

कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर में भारत मुंडा समाज के

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 08:00 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 06:36 AM (IST)
भारत मुंडा समाज ने मनाया सरहुल मिलन समारोह
भारत मुंडा समाज ने मनाया सरहुल मिलन समारोह

कटकमसांडी : प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार को रेलवे स्टेशन परिसर में भारत मुंडा समाज के तत्वावधान में सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कटकमसांडी, सिमरिया व पथलगड्डा थाना क्षेत्र के सैकड़ों मुंडा समाज के महिला पुरुष पारंपरिक परिधान पहनकर नगाड़े की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किए इस मौके पर रांची से आए बतौर मुख्य अतिथि मुनू होड़ो के जिलाध्यक्ष महेन्द्र मुंडा ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर कहा कि मुंडा समाज पूर्ण आदिवासी समाज है, जिन्होंने प्राकृतिक धरोहरों को संजो कर रखा है। मुंडा समाज प्रकृति प्रेमी होते हैं, जिन्होंने आज तक प्रकृति का विनाश होने से बचाया है। कार्यक्रम को लागू मुंडा, व्याख्याता गौतम मुंडा, व्याख्याता बिरसा पूर्ति, वीर सिंह मुंडा, सोमा मुंडा, रमेश मुंडा आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत मुंडा समाज के अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, नरेश मुंडा, खड़िया मुंडा, सबराम मुंडा, लिट्टा मुंडा, रूसु मुंडा, संजय हस्सा, विक्रम मुंडा, मोहन मुंडा, संतोष मुंडा, गणेश मुंडा, दिले मुंडा, पकू मुंडा, सुखराम मुंडा, जोधन मुंडा, गुरू मुंडा आदि सदस्यों का महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। इस मौके पर मुंडा समाज को सशक्त व संगठित बनाने पर जोर दिया गया। सरहुल मिलन समारोह का आगाज पाहन द्वारा पूजन कार्यक्रम के साथ किया गया। बेहतर नृत्य गान प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.