जन विरोधी है सरकार, पारा शिक्षकों को बना रही बेरोजगार
हजारीबाग : झारखंड की रघुवर सरकार पूरी तरह से जनविरोधी हो गई है। महिला, किसान,
हजारीबाग : झारखंड की रघुवर सरकार पूरी तरह से जनविरोधी हो गई है। महिला, किसान, मजदूर, छात्र और अब पारा शिक्षकों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन और आंदोलन पर प्रहार कर रही है। सरकार इन पारा शिक्षकों की सेवा समाप्त कर उन्हें बेरोजगार बनाने पर तुली हुई है। यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष देव कुमार राज ने सोमवार को समाहरणालय परिसर के समक्ष धरना स्थल में कही। प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार रांची में पारा शिक्षकों और मीडियाकर्मियों पर हुए लाठी चार्ज के विरुद्ध विरोध जताने के लिए धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इधर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जयंती के मद्देनजर धरना स्थल पर ही उनके चित्र पर माल्यापर्ण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शशि मोहन ¨सह, विनोद ¨सह, वीरेंद्र ¨सह, अशोक देव, सच्चिदानंद पांडेय, तस्लीम अंसारी दरोगाजी, अवधेश ¨सह, दिनेश ¨सह राठौर, सुरजीत नागवाला, काजीम अंसारी, डा. प्रकाश कुमार, रशीद खान, रीत लाल मंडल, देव चौहान, दिलीप यादव, गुड्डू खान, सुमन तिवारी, संतोष गुप्ता, मो. आरिफ, विकास गुप्ता आदि मौजूद थे।