जनसमस्याओं का हो रहा समाधान : जयंत
चौपारण: भाजपा मंडल द्वारा आयोजित वनभोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बच्छई के सेवई में किया गया, जि
चौपारण: भाजपा मंडल द्वारा आयोजित वनभोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन बच्छई के सेवई में किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, पूर्व विधायक अमित यादव, जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, महेश ¨सह सहित पार्टी के वरीय नेताओं ने हिस्सा लिया। मंडल के वरीय नेताओं द्वारा सभी को फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। लोगों के सम्मान से अभिभूत मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि लोगों की समस्या के समाधान के प्रति समर्पित हूं। लोगों की समस्याओं के लिए अटल भवन में सूचना केंद्र बनाया है जहां मिलने वाले हर आवेदन का स्वयं निराकरण करता हूं। कहा कि जानता हूं कि समस्याएं काफी है। मेडिकल कॉलेज, कृषि अनुसंधान जैसे बड़े प्रोजेक्ट में तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने लराही पुल के लिए डीपीआर तैयार होने की बात कही। साथ ही न्यू ¨सघरांवा के जर्जर पथ को तैयार करने की बात कही। उन्होंने मंडल समिति के प्रयासों की सराहना की। वहीं पूर्व विधायक अमित यादव ने कहा कि क्षेत्र का प्रतिनिधित्व जयंत सिन्हा जैसे नेता कर रहें है जिनकी कार्यशैली पूरे देश में प्रसिद्व है।
समारोह के सुत्रधार सुनील साहु ने कहा कि क्षेत्र की जनता अपने नेता से काफी स्नेह करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाने के लिए संसांसद के प्रति आभार जताया। इसके पूर्व सांसद का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। सभा का संचालन सुनील साहु व राजेंद्र चंद्रवंशी ने संयुक्त रुप से किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश सहाय, वरीय नेता महावीर साहु, अर्जुन साव, अंबिका ¨सह, मुखिया मोहन साव, मुखिया अर्जुन रजक, मुखिया रेखा देवी, महामंत्री मुकेश सिन्हा समेत बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सभी पंचायतों से उपस्थित थे।
हालांकि पार्टी की अंदरुनी कलह समारोह के दौरान सतह पर दिखी। समारोह से पूर्व विधायक अकेला यादव के गुट ने दूरी बनाये रखी। पूर्व विधायक चौपारण में रहने के बावजूद कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।