स्वच्छ मन में बसते हैं सुन्दर विचार : नीलम शास्त्री
केरेडारी : प्रखंड के गांव पुरनी पेटो में सात दिवसीय श्री श्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्राभ
केरेडारी : प्रखंड के गांव पुरनी पेटो में सात दिवसीय श्री श्री 1008 शिव प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्राभिषेक महायज्ञ के प्रथम रात्रि को प्रवचन सुनने
के लिए आसपास के सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची । प्रवचन के दौरान यज्ञाचार्य मथुरा से चलकर आई नीलम शास्त्री जी ने कहा कि यदि 'स्वच्छ मन हो तो उसमें स्वत: सुन्दर विचार उत्पन्न होते हैं' और यदि देश के सभी लोगों में स्वच्छ विचार और सुन्दर मन हो तो निश्चित ही जन कल्याण की भावना जन्म लेगी। इससे द्वेष और बदले कि भावना समाप्त होगी। इससे आपसी भाईचारगी का संदेश जन जन तक फैलेगा।
वहीं इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद बड़कागांव विधायक निर्मला देवी ने कहा कि गांवों में इस प्रकार के यज्ञ का आयोजन करना जन कल्याण से जुड़ा होता है, जिससे लोगों की आत्मा की शु़द्धि होती है। वहीं दूसरी ओर यज्ञ स्थल परिसर मंदिर के विद्युत साज सज्जा आर्कषण का केंद्र बना हुआ है।
-शिव का जलादिवास आज - समिति के राजकिशोर यादव, कौलेश्वर साव, महाबीर रजक, नारायण यादव, गुरूदयाल साव, रमेश साव, अशेश्वर यादव ने बताया कि शुक्रवार को आकर्षक तरीके से शिव परिवार को जलादिवास कराया जायगा अर्थात जल में रहेगें फिर अन्नादिवास अर्थात अन्न में विराजमान होगें।
वहीं आगामी 3 मई को भव्य रूप से शिव पार्वती का नगर भ्रमण करने की तैयारी भी जोरों पर की जा रही है। वहीं कलश यात्रा में शामिल महिलाएं गुरुवार को यज्ञ मंडप की 108 परिक्रमा करने में जुटी थी। जबकि अतिथि रूवरूप पांडु मुखिया राकेश रंजन, विनोद नायक, सुंदर गुप्ता, बैद्यनाथ महतो, सुरेश साव, मनोज ¨सह, तापेश्वर साव समेत दर्जनों सदस्य व सैकडों महिला पुरुष उपस्थित थे।