नाली सफाई को लेकर मारपीट दो जख्मी
हजारीबाग : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पारनाला कुम्हारटोली में रविवार 11 बजे नाली साफ करने को लेकर हुए
By Edited By: Published: Sun, 07 Feb 2016 07:39 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2016 07:39 PM (IST)
हजारीबाग : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पारनाला कुम्हारटोली में रविवार 11 बजे नाली साफ करने को लेकर हुए विवाद और मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें श्याम किशोर प्रसाद की पुत्री जूली कुमारी व जुगल साव का पुत्र प्रेम साव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रेम साव द्वारा अपने घर के समीप नाली में ईट डाल कर सिर्फ पानी जाने की ही जगह छोड़ रखी थी। इसी को लेकर श्याम किशोर प्रसाद ने ईंटा डालने का विरोध किया। जिससे दोनों में विवाद बढ़ कर मारपीट में बदल गई। जिसमें दोनों पक्ष के लोग गंभीर रूप से रूप घायल हो गए। तत्काल दोनों को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें