देश सेवा के संकल्प के साथ मना वर्षगांठ
बरही : बरही स्थित 203 कोबरा मुख्यालय का पाचवी वर्षगाठ, देश सेवा की संकल्प के साथ संपन्न हो गया। मौके पर बटालियन द्वारा मेला व कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस समारोह में जवानों के संग अधिकारियों ने भी जमकर मस्ती की। पंजाबी भागड़ा, नागपुरी व भोजपूरी लोकगीत पर भी लोग जमकर झुमे। मेला का उदघाटन कमाडेंट संजय कुमार सिंह ने किया।
स्थापना दिवस पर आयोजित मेला में विभिन्न व्यंजनों के अलावा, आइसक्रिम, आदि की स्टॉल व दुकानों में लोगों ने जाकर लुफ्त उठाया। इसके अलावा मनोरंजन के लिए कई स्टॉल लगाये गये थे। कोबरा बटालियन द्वारा मेला में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। कैंप एरिया मे सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक व्यवस्था की गई थी। मौके पर आयोजित खेलकुद प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़, मटका फोड़, रिंग बाईलेंस, बॉल ग्लास, बॉलीबॉल जैसे करीब एक दर्जन खेल का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के अंत में जवान व पदाधिकारियों के बीच फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में कमाडेंट विनय कुमार सिंह की पत्नी रूची सिंह ने पुरस्कार वितरण किया।
समारोह में बरही विधायक उमाशकर अकेला, कोबरा के समादेष्टा संजय कुमार सिंह, वरीय अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह विशेन, द्वितीय कमान अधिकारी केवल कृष्ण, सीआरपीएफ 22 बटालियन के कमाडेंट मुन्ना कुमार सिंह, कोबरा 205 के सीओ रबिस कुमार, बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार, कोबरा के उप समादेष्टा विनय कुमार, सीओ संजय कुमार, प्रमोद कुमार मिश्रा, राकेश कुमार पाडेय आदि थे।