विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हजारीबाग: बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोकर लदे पिकअप से 1092 बोतल अवैध शराब जब्त; दो गिरफ्तार

By Vikas SinghEdited By: Mansi Kumari
Published: Thu, 17 Sep 2026 06:21 PM (IST)

बरही पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बरही चौक के पास एक पिकअप वाहन से बिहार ले जाई ...और पढ़ें

बरही पुलिस ने 1092 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। जागरण

बरही पुलिस ने 1092 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। जागरण

HighLights

  1. बरही पुलिस ने 1092 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की।

  2. चोकर लदे पिकअप वाहन से बिहार ले जाई जा रही थी शराब।

संवाद सूत्र, बरही (हजारीबाग)। बरही थाना पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बरही चौक के समीप चोकर लदे पिकअप वाहन से 1092 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन जब्त करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इस बाबत गुरुवार को बरही थाना परिसर में एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिनोद कुमार एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसपी अमन कुमार को सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन हजारीबाग की ओर से बिहार जा रहा है।

रात करीब 10:15 बजे बरही चौक के समीप वाहन को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही चालक सहित दो लोग भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से दौड़ कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र के मुर्तजापुर निवासी मणिकांत कुमार (25) तथा नवादा जिले के बेन थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी पुरुषोत्तम कुमार पेठो के रूप में हुई है।

तलाशी में पिकअप से ब्लेंडर्स प्राइड की 168 बोतल, रायल स्टैग की 72, मैजिक मोमेंट्स वोडका की 24, रायल स्टैग बैरल सिलेक्ट की 720 तथा रायल ग्रीन व्हिस्की की 108 बोतल बरामद हुई। कुल 91 पेटी में 1092 बोतल शराब के अलावा चोकर से भरे 25 प्लास्टिक बोरे भी मिले। शराब से संबंधित कोई कागजात आरोपित प्रस्तुत नहीं कर सके।

दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।छापेमारी दल में एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिनोद कुमार, एसआई कुणाल दीपक नाग, सुरजीत चौधरी, संतोष कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। गिरफ्तार उक्त दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत के लिए गुरुवार को भेजा गया। 

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में खास महल की जमीन पर भू-माफियाओं का खेल, फर्जी एग्रीमेंट से खड़ी की करोड़ों की इमारतें