गुमला में प्रेमी ने प्रेमिका व उसके 3 साल के पुत्र को गला दबाकर मार डाला
दोनों महिला-पुरुष लीव इन में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों अपने-अपने पार्टनर से अलग रह रहे थे।
By Edited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 07:00 PM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 07:43 PM (IST)
घाघरा (गुमला), जासं। घाघरा थाना के कुगांव नदी के समीप मंगलवार के दोपहर में उसी गांव के योगेश लोहरा ने अपने साथ लीव इन में रह रही बसंती देवी (28) और उसके तीन वर्षीय पुत्र लाला लोहरा की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का कारण दोनों के बीच झगड़ा बताया जा रहा है। हत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी योगेश लोहरा को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।
घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि योगेश लोहरा पहले से शादीशुदा है। पत्नी से उसके दो बच्चे भी हैं। योगेश नशा करने का आदी था, इसे लेकर पत्नी से अक्सर उसका झगड़ता होता रहता था। तंग आकर उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी।
बसंती भी एक बच्चे की मां थी, पति छोड़ कर चला गया था
योगेश साल भर पहले पालकोट प्रखंड के कोटेंगसेरा गांव में पत्थर तोडऩे का काम करने गया था। वहां उसकी मुलाकात उसी गांव की बसंती से हुई। बसंती भी एक बच्चे की मां थी और उसका पति उसे छोड़ कर चला गया था। योगेश और बसंती दोनों साथ रहने लगे, कुछ समय बाद उनके बीच विवाद होने लगा। योगेश दोनों को लेकर अपने गांव चला आया। कुछ दिनों बाद योगेश बसंती और उसके बच्चे के साथ गुमला मेें किराए के मकान पर रहने लगा। वहां फिर दोनों में विवाद होने लगा तो योगेश भाग कर अपने गांव कुगांव आ गया।
बसंती भी अपने पुत्र के साथ सोमवार को गांव पहुंच गई। मंगलवार की दोपहर खाना खाने के बाद तीनों नहाने के लिए नदी गए, वहां भी दोनों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान योगेश ने बसंती और उसके पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह वहीं बैठा रहा। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मां-बेटा के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। घाघरा थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें