Move to Jagran APP

प्रज्ञा केंद्रों में भी होगा प्रवासी मजदूरों का निबंधन

गुमला श्रम विभाग में अधिकारियों की कमी होने के कारण प्रवासी मजदूरों का निबंधन में हो र

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 09:34 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 09:34 PM (IST)
प्रज्ञा केंद्रों में भी होगा प्रवासी मजदूरों का निबंधन
प्रज्ञा केंद्रों में भी होगा प्रवासी मजदूरों का निबंधन

गुमला: श्रम विभाग में अधिकारियों की कमी होने के कारण प्रवासी मजदूरों का निबंधन में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने प्रज्ञा केंद्र में निबंधन की सुविधा बहाल करा दी है। अब कोई भी मजदूर प्रज्ञा केंद्र में जाकर आनलाइन निबंधन करा सकते हैं। सरकार द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए कई प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वन किया गया है। इन योजनाओं का लाभ तभी प्राप्त हो सकता है जब श्रमिक अपना निबंधन कराएंगे। जिला स्तर पर श्रम अधीक्षक द्वारा अधिक से अधिक अप्रवासी मजदूरों को निबंधन करने का काम किया जा रहा है। प्रखंडों में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का पद रिक्त होने के कारण प्रखंड स्तर पर पिछले कई माह से काम नहीं हो रहा था। लेकिन अब प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से पंचायत स्तर पर भी निबंधन का काम हो सकेगा। श्रम अधीक्षक द्वारा एजेंट, सरदार और ठेकेदारों को भी प्रवासी मजदूरों का निबंधन करने संबंधी निर्देश दिया जा चुका है। मजदूरों का एक बार निबंधन होने के उपरांत उन्हें लाल रंग का परिचय पत्र प्रदान किया जाएगा। निबंधन कराकर दूसरे राज्य जाने वाले मजदूरों को झारखंड सरकार द्वारा देय सभी प्रकार के लाभ से आच्छादित किया जाएगा।

loksabha election banner

क्या कहते है अधिकारी

लाकडाउन अवधि में दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को चिन्हित किया गया है। जिला में ऐसे मजदूरों की संख्या 22 हजार 371 है। इन सभी मजदूरों का निबंधन का कार्य किया जाना है। प्रज्ञा केंद्र में निबंधन होने से मजदूरों को काफी सुविधा होगी। सभी प्रवासी मजदूरों का निबंधन आसानी से होगा।

एतवारी महतो

श्रम अधीक्षक गुमला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.