16-17 साल के लड़कों ने स्कूली छात्राओं को घर में किया कैद, दो दिन तक बारी-बारी से करते रहे दुष्कर्म
गुमला से एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसमें तीन नाबालिग लड़कों ने दो स्कूली छात्राओं को अपना शिकार बनाया। मेले में घूमने गई छात्राओं को घर छोड़ने के बहाने ये एक मकान में ले गए जहां इन्हें दो दिनों तक कैद कर रखा गया। इस दौरान तीनों ने मिलकर बारी-बारी से दो दिनों तक इनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
संवाद सूत्र, डुमरी (गुमला)। डुमरी थाना क्षेत्र के दो नाबालिग स्कूली छात्राओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर डुमरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित लड़कियों में एक आठवीं व दूसरी दसवीं कक्षा की छात्रा है।
मेले में हुई थी लड़कियों की लड़कों से मुलाकात
प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए तीन नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है। दो नाबालिग 16-16 वर्ष के हैं जबकि एक 17 वर्ष का है।
जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं नौ मार्च को टांगीनाथ धाम मेला घूमने गई थी। वहीं एक लड़की की जान पहचान के लड़कों के साथ मुलाकात हुई। उक्त लड़के ने दोनों लड़कियों को घर पहुंचा देने की बात कहकर अपना बाइक पर बैठाकर जैरागी में बन रहे अपने नए घर में ले गया।
दो दिन तक घर में कैद रख किया दुष्कर्म
वहां दो दिन (नौ व 10 मार्च) तक रखा और अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। परिवार वाले अपनी बच्ची को ढूंढ रहे थे। जब दो दिन तक बच्चियां घर नही आई तो 11 मार्च को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराने डुमरी थाना आ रहे थे। इसी बीच डुमरी बस स्टैंड के पास लड़कियों से मुलाकात हुई।
लड़कियों ने परिजनों को पूरे मामले से अवगत करा दिया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना डुमरी थाना प्रभारी लिखन हेंब्रम को दी। थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया।
यह भी पढ़ें: मौत के पेपर के साथ इलाज के लिए रेफर... सदर अस्पताल रांची ने तोड़ा लापरवाही का सारा रिकॉर्ड, पढ़ें पूरा मामला
यह भी पढ़ें: होली पर बिहार-यूपी जाने वालों के लिए खुशखबरी! धनबाद होकर चलाई जाएंगी चार स्पेशल ट्रेनें; देखें टाइम टेबल