विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gumla: सीआरपीएफ के सर्च अभियान में दो रायफल और गोली बरामद, नक्सली भागने में रहा सफल

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
Published: Tue, 06 Dec 2022 07:52 PM (GMT+05:30)

सीआरपीएफ ने नक्सली रविन्द्र के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर गुमला में सर्च आपरेशन चलाया जिसमें दो राइफल और ...और पढ़ें

CRPF ने चलाया सर्च अभियान नक्सली माओवादी रविन्द्र मौके से फरार।
CRPF ने चलाया सर्च अभियान नक्सली माओवादी रविन्द्र मौके से फरार।

गुमला, जागरण: माओवादी रविन्द्र गंझु दस्ता का सदस्य इन्द्रदेव खेरवार के अपने मृतक ससुर के ब्रहमभोज में शामिल होने की गुप्त सूचना पर गुमला जिला पुलिस और  सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने एक  साथ एरिया डोमिनेशन के साथ बिशुनपुर के हपाद जंगल में सर्च अभियान चलाया।

पुलिस के सर्च अभियान का आभास होते ही इन्द्रदेव खेरवार नीचे हपाद जंगल का रास्ता पकड़ कर भागने लगा। पुलिस के छापामार दल ने कुछ दूरी तक उसका पीछा भी किया, लेकिन घना जंगल होने के कारण पुलिस के नजरों से इन्द्रदेव खेरवार गायब हो गया। पुलिस ने हपाद जंगल में सर्च अभियान चलाया। जिसमें माओवादियों द्वारा छुपाए गए हथियार गोली सहित अन्य सामान बरामद किया है।

एसडीपीओ मनीष चन्द्र लाल के अनुसार पुलिस से लूटा गया एक रायफल मैगजीन सहित, एक देशी रायफल, 64 पीस जिंदा गोली, 12 पीस मिस फायर गोली तथा एक जोड़ा जूता बरामद किया है। बताया कि नक्सलियों की गतिविधियों पर पुलिस सक्रियता के साथ नजर रखी है। लगातार अभियान भी चलाया जा रहा है। जल्द ही नक्सली पुलिस के गिरफ्त में होंगे। छापामारी दल में सीआरपीएफ 158 बटालियन के सुधीर कुमार, इंस्पेक्टर रामकुमार तिवतिया, थाना प्रभारी सदानंद सिंह, सीआरपीएफ और सैट के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें- Palamu: विश्रामपुर की राजनीति में अब आमने-सामने नहीं दिखेंगे ददई दुबे और रामचंद्र चंद्रवंशी