यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gumla News: बाल सुधार गृह का दीवार फांदकर दो किशोर हुए फरार, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप
गुमला के सिलम स्थित बाल सुधार गृह से दो किशोर दीवार फांदकर फरार हो गए। दोनों ने अंधेरे का फायदा ...और पढ़ें

HighLights
- बाल सुधार गृह से दो किशोर फरार |
- दीवार फांदकर भागे, योजना पहले से |
- पुलिस तलाश जारी, सुरक्षा पर सवाल |
संवाद सहयोगी, गुमला। सिलम स्थित बाल सुधार गृह से बीते बुधवार की देर रात एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां से दो किशोर दीवार को फांदकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि दोनों ने अपने फरारी की योजना पहले से बना रखी थी और मौके का फायदा उठाते हुए रात के अंधेरे में बाल सुधार गृह की ऊंची दीवार को पार कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। देर रात से ही संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, परंतु अभी तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस ने आसपास के थानों को भी सतर्क कर दिया है ताकि दोनों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
बाल सुधार गृह में सुरक्षा गार्डों की तैनाती के बावजूद बच्चों का इस तरह भाग निकलना व्यवस्था की खामियों को उजागर करता है।
वहीं, प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुधार गृह के कर्मियों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस संबंध में रिमांड होम के अधीक्षक अविनाश गिरी से मोबाइल पर संपर्क करने का घंटों प्रयास किया गया लेकिन उनके मोबाइल पर संपर्क नहीं हो सका।
इस संबंध में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों किशोर हाल ही के दिन नगाड़ा का खोल चोरी करने के आरोप में बाल सुधार गृह भेजे गए थे। बुधवार की रात्रि बेडशीट के सहारे दीवार फांदकर भाग निकले। पुलिस लगातार दोनों किशोर को खोजने में जुटी है।
