Move to Jagran APP

आदिम जनजाति की बेटी का कमाल, टॉपटेन में बनाया स्थान

संवाद सूत्र बिशुनपुर (गुमला) बिशुनपुर प्रखंड का दुरुह क्षेत्र हैं टुटवापानी गांव। वहां आ ि संवाद सूत्र बिशुनपुर (गुमला) बिशुनपुर प्रखंड का दुरुह क्षेत्र हैं टुटवापानी गांव। वहां आ ि संवाद सूत्र बिशुनपुर (गुमला) बिशुनपुर प्रखंड का दुरुह क्षेत्र हैं टुटवापानी गांव। वहां आ।ि।।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 08:35 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 08:35 PM (IST)
आदिम जनजाति की बेटी का कमाल, टॉपटेन में बनाया स्थान

संवाद सूत्र, बिशुनपुर (गुमला) : बिशुनपुर प्रखंड का दुरुह क्षेत्र हैं टुटवापानी गांव। वहां आदिम जनजाति के लोग निवास करते हैं। आदिम जनजाति सीताराम बृजिया दिव्यांग हैं। उनकी पत्नी जहरी देवी दिहाड़ी मजदूर हैं। जहरी देवी की पुत्री मुनीता बृजिया बिशुनपुर स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी दो बड़ी बहनें भी इसी विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा उतीर्ण हुई थी। मुनीता ने 92 फीसद अंक लाकर बिशुनपुर प्रखंड का नाम रोशन किया है। मुनीता की मां जहरी देवी बताती है कि उसने मेहनत मजदूरी कर अपनी तीन बेटियों को कस्तूरबा विद्यालय में पढ़ाने का काम किया। मुनीता ने उसके सपने को साकार किया। वह मेहनत कर तीन बच्चियों और दो बच्चों को पढ़ा रही है। मुनीता बृजिया की सफलता पर बीडीओ छंदा भट्टाचार्य और प्रखंड प्रमुख राम प्रसाद बड़ाईक ने बधाई दी है और आगे की पढ़ाई में हर संभव मदद करने का वादा किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.