एक हजार जरूरतमंदों को कराया भोजन
संवाद सूत्रगुमला लॉकडाउन के 52 वें दिन रविवार को गुरुकुल सेवा संस्थान की ओर से गुमला औरसंवाद सूत्रगुमला लॉकडाउन के 52 वें दिन रविवार को गुरुकुल सेवा संस्थान की ओर से गुमला और संवाद सूत्रगुमला लॉकडाउन के 52 वें दिन रविवार को गुरुकुल सेवा संस्थान की ओर से गुमला और संवाद सूत्रगुमला लॉकडाउन के 52 वें दिन रविवार को गुरुकुल सेवा संस्थान की ओर से गुमला और।
संवाद सूत्र,गुमला: लॉकडाउन के 52 वें दिन रविवार को गुरुकुल सेवा संस्थान की ओर से गुमला और आस पास के लगभग एक दर्जन गांवों के एक हजार से अधिक लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। लॉकडाउन होने के बाद गांव के गरीब मजदूरों के बीच काम के अभाव में जब से आजीविका की समस्या उत्पन्न हुई तब से लोगों के भूख मिटाने के लिए गुरुकुल सेवा संस्थान लगातार काम रहा है और प्रत्येक दिन गुमला के बेहराटोली, टुकुटोली, तुरीमोहल्ला, सोसो महली टोली, डीपाटोली, झरिया टोली, फुटकल टोली, नेवाटोली, पुगु नवाटोली, टंगरा टोली आदि गांवों में दोपहर के निर्धारित समय बना हुआ भोजन ऑटो से लेकर पहुंचते हैं। ग्रामीण भी निर्धारित समय पर गुरुकुल के सदस्यों का इंतजार करते हैं। संस्था के निदेशक रविन्द्र सिन्हा ने जरूरतमंदों को भोजन देने के साथ उन्हें कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील भी करते हैं।