भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुने पीएम का ऑनलाइन संवाद
संवाददाता गुमला मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अन्तर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ऑन लाइन संबोधित करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाना हमारा लक्ष्य है। कहा कि वर्ष 2014 में उन्हें देश की 11 वीं अर्थव्यवस्था विरासत में मिला था। पांच वर्ष में अर्थव्यस्था में सुधार लाया गया। दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था छठे स्थान पर हैं और उनका प्रयास दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था को सबसे ऊपर पंक्ति में लाना
गुमला : मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाना हमारा लक्ष्य है। कहा कि वर्ष 2014 में उन्हें देश की 11वीं अर्थव्यवस्था विरासत में मिला था। पांच वर्ष में अर्थव्यस्था में सुधार लाया गया। दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था छठे स्थान पर हैं और उनका प्रयास दुनिया में भारतीय अर्थव्यवस्था को सबसे ऊपर पंक्ति में लाना उनका मकसद रह गया है। जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुराना नगरपालिका कार्यालय के समीप प्रधानमंत्री का ऑनलाइन संबोधन सुना। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सबिन्द्र सिंह, विधायक शिवशंकर उरांव, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, भाजयुमो •िाला अध्यक्ष मिसिर कुजूर, नगर अध्यक्ष संजय साहू, दामोदर कसेरा, कौशलेंद्र जमुआर, शशिकांत शर्मा, मंगल सिंह, संतोष सिंह, बबलू सिंह ,नरेश साहू, अमित गुप्ता, सुमन यादव, सौरभ पांडेय, अरबिद मिश्रा, गायत्री देवी, लक्ष्मी विश्कर्मा, गायत्री शर्मा, विद्या मिश्रा आदि उपस्थित थे।