मनरेगा वेंडर ने तीन लाख रुपये निकाले, बीडीओ ने काली सूची में डालने की अनुशंसा
संवाद सूत्र चैनपुर चैनपुर के बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह ने मनरेगा के वेंडर सुभानी उ
संवाद सूत्र, चैनपुर: चैनपुर के बीडीओ डॉ शिशिर कुमार सिंह ने मनरेगा के वेंडर सुभानी उरांव को काली सूची में डाले जाने की अनुशंसा उपायुक्त शशिरंजन से की है। दरअसल, बीडीओ के मुताबिक वेंडर ने तीन लाख दो हजार 341 रुपये की निकासी की थी। जिसकी रिकवरी कर ली गई है।
सुभानी उरांव बामदा गांव की रहने वाली है और पूर्व मुखिया विश्वनाथ उरांव की पत्नी हैं। मनरेगा के लाभुक मनोज भगत की शिकायत पर हुई जांच के बाद वेंडर को काली सूची में डालने की अनुशंसा की गई। वहीं मुखिया का अधिकार सीज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा पंचायत सेवक के खिलाफ प्रपत्र गठित करने की अनुशंसा की गई है। इधर, बीडीओ के उठाए गए कदम से मनरेगा कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। मनरेगा कर्मियों को निष्पक्ष होकर काम करने का निर्देश दिया गया है।