आरसी मिशन गुमला धर्म प्रांत की रजत जयंती आज, तैयारी पूरी
गुमला धर्म प्रांत के विकर जनरल फा. सिप्रियन कुल्लू ने शनिवार को यह जानकारी दी। कहा कि सेवा और जागृति का एक नया युग इस समारोह के साथ आरंभ होगाआरसी मिशन का गुमला धर्मप्रांत की स्थापना का 25 वां साल रविवार को पूरा होगा। इस अवसर पर संत पात्रिक मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। स्थापना के 25वें वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले रजत जयंत समारोह धर्मप्रांत के लिए मील का पष्त्थर साबित होगा। इसकी जोरदार तैयारी की गई है। समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
गुमला: गुमला धर्म प्रांत के विकर जनरल फा. सिप्रियन कुल्लू ने शनिवार को यह जानकारी दी। कहा कि सेवा और जागृति का एक नया युग इस समारोह के साथ आरंभ होगा। आरसी मिशन का गुमला धर्मप्रांत की स्थापना का 25 वां साल रविवार को पूरा होगा। इस अवसर पर संत पात्रिक मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। स्थापना के 25वें वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले रजत जयंत समारोह धर्मप्रांत के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इसकी जोरदार तैयारी की गई है। समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। । संकल्प को साकार करने के लिए बनी कार्य योजनाओं और कलिशिया की एकता के लिए संदेश भी प्रसारित किया जाएगा। हमारा उद्देश्य समाज को शिक्षित स्वच्छ व जागरुक और अधिकार के लिए सचेष्ट बनाने, सामाजिक सुधर लाने, कुरीतियों को मिटाने , नशापान का उन्मूलन करने का संदेश देने का होगा। सामाजिक सुधार और धार्मिक भावनाओं का विस्तार प्रभू ईशु की वंदना के साथ आरंभ की जाएगी। सुबह नौ बजे मिस्सा पूजा का आयोजन किया जाएगा। मेहमानों का स्वागत होगा और परिचय सत्र चलेगा। धर्म प्रांत के स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 25 दीए जलाए जाएंगे। धर्म प्रांत के इतिहास से उपस्थित लोगों को अवगत कराया जाएगा। शांति का संदेश देने के लिए कबूतर उड़ाए जाएंगे। खुशियों का इजहार के लिए बैलून भी उड़ाए जाएंगे। पहली बार धर्मप्रांत का झंडा बनाया गया है। इसका झंडोत्तोलन अतिथियों के द्वार किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अधिष्ठाता रांची के आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो, छत्तीसगढ़ के बिशप इमानुएल केरकेट्टा, रायगढ के बिशप पाल टोप्पो, अंबिकापुर के बिशप पतराज ¨मज, खूंटी के बिशप विनय कंडुलना, सिमडेगा के बिशप भिनसेंट बरवा, हजारीबाग के चार्ल्स सोरेंग, मदर जनरल ¨लडा मेरी सहित संस्थाओं की धर्म बहनें मौजूद रहेंगी।