महिला उत्पीड़न के खिलाफ पुलिस चलाएगी जागरूकता अभियान
संवाद सूत्रगुमला नाबालिग किशोरियों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार को गुमला पुि
संवाद सूत्र,गुमला : नाबालिग किशोरियों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार को गुमला पुलिस ने गंभीरता से लिया है। अब पुलिस के अधिकारी और जवान भी महिला उत्पीड़न के खिलाफ गांवों में जागरूकता अभियान चलाएंगे। सोशल मीडिया के उपयोग एवं उसके दुष्परिणाम की जानकारी छात्राओं को देने का काम करेंगे। यह निर्णय बुधवार को गुमला पुलिस केन्द्र में एसपी हृदीप पी जर्नादन की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में ली गई ओर गुमला के सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में महिला अत्याचार के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। एसपी ने सभी थाना प्रभारी से महिला उत्पीड़न से जुउ़ी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। का कि नाबालिग एवं महिला अत्याचार से जुड़ी कोई भी मामला थाना आता है तो प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करें। सिलाई सेंटर, कोचिग सेंटर, स्कूल कालेज, धार्मिक स्थल सहित वैसे स्थानों पर जहां महिलाओं का आवागमन ज्यादा होता है उन स्थानों पर गश्ती तेज करने का निर्देश दिया गया। गांव की किशोरियों और महिलाओं को डायल 112 एवं शक्ति एप्प के बारे जानकारी देने और संपर्क नंबर जारी करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया। छात्र छात्राओं को फेसबुक इंस्टाग्राम व्हाट्सएप आदि सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी, इसके दुष्परिणाम आदि की जानकारी देने, ग्रामीण स्तर के जनप्रतिनिधि और एनजीओ से संपर्क कर उनसे क्षेत्र के लोगों से नशापान, सामाजिक उत्पीड़न के खिलाफ ग्रामीणों के सहयोग से अभियान चलाने के लिए प्रेरित किया गया। जगह-जगह नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से बात नहीं करने के लिए महिलाओं और बच्चियों को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान आदि शामिल हुए। एसपी ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए मोबाइल नंबर 9142383348 जारी किया है।