पुलिस हुई सख्त, तो सकते में आए वाहन चलाने वाले लोग
जागरण संवाददातागुमला गुमला शहर में रविवार की शाम में पुलिस सख्त नजर आयी। पुलिस की सख्तीजागरण संवाददातागुमला गुमला शहर में रविवार की शाम में पुलिस सख्त नजर आयी। पुलिस की सख्ती जागरण संवाददातागुमला गुमला शहर में रविवार की शाम में पुलिस सख्त नजर आयी। पुलिस की सख्ती जागरण संवाददातागुमला गुमला शहर में रविवार की शाम में पुलिस सख्त नजर आयी। पुलिस की सख्ती जागरण संवाददातागुमला गुमला शहर में रविवार की शाम में पुलिस सख्त नजर आयी। पुलिस की सख्ती।
जागरण संवाददाता,गुमला : गुमला शहर में रविवार की शाम में पुलिस सख्त नजर आयी। पुलिस की सख्ती को देखते हुए लोग सकते में आ गए। गुमला शहर के शहीद टावर चौक पर सुरक्षा कर्मी सड़क किनारे दोनों ओर लाइन में लग गए। बिना हेलमेट पहने और बिना मास्क लगाए लोगों की धर पकड़ आरंभ हो गई। पुलिस जवानों के सामने वाहन चालक गिड़गिडाते हुए नजर आ रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी का कहना था कि हमलोग अपील करते-करते थक गए लेकिन मनचले वाहन चालकों पर इसका असर नहीं पड़ा। अब गुमला में कोरोना संक्रमित पोजिटिव 10 केस मिल चुके हैं। अब तो शारीरिक दूरी बनाकर रहना सबके लिए अनिवार्य है। कौन कहां से आ रहा है इसे कोई नहीं जानता। कौन किसके संपर्क में रहा है इसकी भी जानकारी नहीं है। इसलिए अब तो लॉकडाउन और शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य रूप से मास्क लगवाना, भीड़ को जमा नहीं होने देना नितांत आवश्यक हो गया है। इसलिए पुलिस को आवश्यक कदम उठाना पड़ रहा है।