Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हथियार के साथ पीएलएफआइ उग्रवादी गिरफ्तार

संवाद सूत्र सिसई (गुमला) पुलिस ने पिल्खी मोड़ से दो कट्टे के साथ पीएलएफआइ का सदस्य को गुरुवा

By JagranEdited By: Updated: Fri, 27 Nov 2020 07:46 PM (IST)
Hero Image
हथियार के साथ पीएलएफआइ उग्रवादी गिरफ्तार

संवाद सूत्र, सिसई (गुमला) : पुलिस ने पिल्खी मोड़ से दो कट्टे के साथ पीएलएफआइ का सदस्य को गुरुवार को गिरफ्तार किया। जानकारी एसडीपीओ मनीष चंद्र ने दी। एसडीपीओ ने बताया कि सिसई थाना को सूचना मिली थी कि लक्ष्मण तिर्की उर्फ लछु नाम का एक लड़का पीएलएफआइ नक्सली संगठन का सदस्य है। उसने कुछ दिनों पूर्व फायरिग कर स्थानीय लोगों को धमकाया था जिससे वहां के लोग भयभीत थे। इस पर टीम गठित करते हुए प्रशिक्षु दारोगा अभिनव कुमार, नीरा तिग्गा, इंद्रजीत कुमार के साथ समस्त सशस्त्र बलों ने पिल्खी मोड़ पहुंचकर स्थानीय लोगों से गुप्त पूछताछ की। पूछताछ करने पर लच्छू का घर बग्दरहा टोली पता चला। वहां पहुंचने पर देखा कि एक लड़का पुलिस बल को देखते हुए भागने लगा। जिसके बाद छापामारी दल के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा। पूछने पर उसने अपना नाम लक्ष्मण तिर्की उर्फ लच्छू बताया। उसके पास से तलाशी में जींस पैंट के अंदर कमर के दोनों ओर दो लोडेड पिस्तौल और दो गोली प्राप्त हुआ। लच्छू ने बताया कि तीन वर्षों से पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन के लिए काम करता है। कमांडर कृष्णा गोप के ग्रुप में वह काम कर रहा था। उसकी मृत्यु वर्ष 2018 में होने के बाद पीएलएफआई के कमांडर राजेश गोप उर्फ राजेश टाइगर, तीजन राम गोप ने उसे दोनों देसी पिस्तौल और गोली दिया था। साथ ही साथ बोला कि पीएलएफआई के संगठन को अपने क्षेत्र में मौजूद लड़कों को इस नक्सली संगठन में जोड़ो। इसके बाद वह वह पीएलएफआई के सदस्य ओम प्रकाश पाठक,राजेश नायक और दीपू भुइयां के साथ मिलकर क्षेत्र में काम कर रहा था। उसने स्वीकार किया कि पिल्खी मोड़ के पास लोगों को डराने के लिए उसने फायरिग किया था।