Move to Jagran APP

12 साल की लड़की पांच महीने की गर्भवती, झारखंड के गुमला में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म; 37 साल का आरोपित गिरफ्तार

Jharkhand Crime News झारखंड के गुमला से एक नाबालिग बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म की घटना सामने आई है। इस सिलसिले में शहर के हुसैन नगर निवासी 37 वर्षीय आरोपित मो. अफरोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्‍ची अभी पांच महीने की गर्भवती है। आरोपित ने बच्‍ची को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्‍कर्म की घटना को अंजाम दिया।

By Nirmal Kumar Edited By: Arijita Sen Published: Fri, 19 Jan 2024 05:46 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jan 2024 05:46 PM (IST)
गुमला में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, हुई गर्भवती।

संवाद सूत्र, गुमला। शहर के हुसैन नगर निवासी 37 वर्षीय मो. अफरोज ने 12 वर्षीय नाबालिग छात्रा को हवस का शिकार बनाया है। गुरुवार की शाम गुमला थाना की महिला पुलिस ने पीड़िता को लेकर सदर अस्पताल पहुंची जहां उसका मेडिकल जांच कराया गया। मेडिकल जांच में पता चला कि पीड़िता पांच माह की गर्भवती भी है।

loksabha election banner

बार-बार करता रहा बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म

लगभग सात माह पूर्व पीड़िता घर में अकेली थी तभी आरोपित उसके घर पहुंचा था और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी दिया था।

पीड़िता ने लोकलज्जा व डर से यह बात किसी को नहीं बता रही थी और आरोपित लगातार मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

पीड़िता को घुमाने के लिए दिल्ली ले गया था आरोपित

आरोपित पीड़िता को घुमाने के लिए दिल्ली भी ले गया था। इसके बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। सामाजिक पंचायती भी समझौता नहीं हो पाया। थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: हनुमान, जामवंत और नल-नील के साथ झारखंड के इसी जगह रहते थे सुग्रीव, ऋषि से मिले श्राप के कारण बाली की थी 'नो एंट्री'

यह भी पढ़ें: Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस को लेकर हाई अलर्ट पर रांची पुलिस, रात में बढ़ाई गई गश्ती; CCTV से पूरे शहर की निगरानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.