बढ़ती गर्मी व सूखते जलस्रोत से बढ़ने लगी परेशानी
गुमला : जिले में लगातार तापमान बढ़ रहा है। जल स्त्रोत सूखते जा रहे हैं। भूमिगत जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। इससे लोग परेशान हैं।
गुमला : लगातार तापमान बढ़ रहा है। जल स्त्रोत सूखते जा रहे हैं। भूमिगत जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। इससे पेयजल समस्या लगातार गहराती जा रही है। ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने खराब हैंडपंपों की सूची तैयार कर ली है। खराब हैंडपंपों की सूची उपायुक्त को सौंप दी है। उपायुक्त ने विभाग को पंचायत और स्थलवार सूची तैयार करने का निर्देश विभाग के कार्यपालक अभियंता अनिरुद्ध कुमार को दिया है।
चौदहवें वित्त आयोग की राशि से होगी हैंडपंपों की मरम्मत
इस बार पेयजल और स्वच्छता विभाग की ओर हैंडपंपों की मरम्मत के लिए तकनीकी सहयोग किया जाना है। पंचायतों को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से चौदहवें वित्त आयोग से मिली राशि से ही हैंडपंपों की साधारण, एसआर और राइ¨जग पाइप बदलने का काम कराया जाना है। उपायुक्त श्रवण साय ने बताया कि पंचायत वार खराब हैंडपंपों की सूची मिलने के बाद मुखिया को राशि उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया जाएगा। माइ¨नग क्षेत्र में डीएमएफटी की राशि से खराब हैंडपंपों की मरम्मत का काम आरंभ कराया जा रहा है।
पेयजल संकट से निपटने की मुकम्मल तैयारी : उपायुक्त
उपायुक्त सरवन साय का कहना है कि गर्मी के दिनों में पेयजल संकट गहराने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। खराब पड़े सभी हैंडपंपों की मरम्मत कराने का अभियान जल्द आरंभ किया जाएगा। सभी खराब पंपों को चालू कराया जाएगा। आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।