मुठभेड़ में एक नक्सली व एक जवान घायल
क्या कहते हैं पुलिस के पदाधिकारी अपहरण के आरोपी नारायण सिंह की गिरफ्तारी के लिए रायडीह और पालकोट की पुलिस शुक्रवार की रात उसके ठिकाने पर घेरा
संवाद सूत्र,गुमला : पालकोट थाना क्षेत्र के सुंदरपुर सुअरगुड़ा बाहवीर पहाड़ पर शुक्रवार की देर रात पुलिस और पीएलएफआइ के बीच हुए मुठभेड़ में एक नक्सली नारायण सिंह और रायडीह के सहायक पुलिस निरीक्षक नागमणि सिंह जख्मी हो गए। पुलिस जवान को अंगुली में गोली से मामूली चोट आई है जबकि नक्सली के बाएं बांह में गोली लगी है। जिसका इलाज पुलिस अभिरक्षा में गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है। मालूम हो कि छह मार्च की शाम नवागढ़ पतराटोली निवासी उर्मिला देवी की पुत्री माधुरी कुमारी का नारायण सिंह ने शादी के नीयत से अपहरण कर लिया था। अपहृत युवती की मां ने सुंदरपुर निवासी नारायण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसंधान के दौरान पुलिस को नारायण व युवती के सुंदरपुर पहाड़ पर होने की सूचना मिली। रायडीह पुलिस ने पालकोट पुलिस की मदद से वहां जाकर छापेमारी की। पुलिस को आते देख नारायण की ओर से गोली चलाई जाने लगी इससे पुलिस जवान घायल हो गया तभी पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें नारायण घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया उसके पास से एक पिस्टल व युवती को बरामद कर लिया।