बाप ने बेटी के प्रेमी देवर की हत्या की, जानें-क्या है मामला
Murder of youth in gumla. झारखंड के गुमला में प्रेम प्रसंग में पत्थर से कूचकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है।
गुमला, जेएनएन। झारखंड के गुमला में सुरसांग थाना के जरजट्टा साप्ताहिक हाट बाजार के समीप एक कुआं के निकट शाहुल शाह नामक व्ययक्ति ने अपनी बेटी के प्रेमी देवर की पत्थर से कूचकर और गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद सुरसांग पुलिस के सामने मंगलवार की रात में ही शाहुल शाह ने
आत्म समर्पण कर दिया।
हत्या की इस घटना से आस पास के लोग आक्रोशित हो गए। हंगामा करने लगे। हत्यारोपित के घर में आग लगाने पर अमादा थे। लेकिन पुलिस ने लोगों को शांत कराया तब जाकर पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया।
जानें, क्या है मामला
सुरसांग गांव के जरजट्टा महुआटोली के रहने वाले शाहुल शाह ने कुछ वर्ष पहले अपनी बेटी की शादी लोदाम चौकी के साई टांगरटोली गांव में नजबुल खां के पुत्र नेसार खान के साथ शादी की थी। शादी के कुछ दिनों के बाद शाहुल शाह की बेटी सजिदा खातुन का अपने देवर मो. इरशाद खान से प्रेम हो गया। भाभी देवर प्रेम में पड़ दो बार भाग गए थे। पहली बार भागने पर शाहुल शाह ने घटना की लिखित जानकारी सुरसांग थाना को दी थी। पुलिस व
परिवार के दबाव में भाभी देवर वापस आए दोनों को पुलिस के समक्ष पेश किया गया। लड़का पक्ष ने लड़की को उसके पिता के हवाले कर दिया। फिर भी भाभी देवर के बीच का प्रेम प्रसंग चलता रहा। प्रेम प्रसंग में दोनों दूसरी बार भी भाग गए। फिर सुरसांग पुलिस को घटना की दुबारा जानकारी दी गई।
उधर, सजिदा खातुन के पति व परिवार वालों ने पुलिस के समक्ष फिर दोनों को लड़की के पिता के हवाले कर दिया। परेशान लड़की के पिता चले गए नागपुर भाभी देवर के प्रेम जारी रहने से परेशान हत्या का आरोपित शाहुल शाह अपने परिवार के सदस्यों के साथ नागपुर के किरौरी चले गए। उनकी लड़की सजिदा ने फिर अपने देवर इरशाद को वहां बुला लिया। कुछ दिन रहने के बाद दो दिन पहले शाहुल अपने परिवार के साथ घर आए थे। घर आने के बाद शाहुल ने 25 वर्षीय
इरशाद खान से कहा कि चलो घूमकर आते हैं। वह बाजार के कुआं के समीप इरशाद को ले गया और कुछ खाने को दे दिया। इरशाद जब खाने लगा तब शाहुल ने अचानक उसके सर पर पत्थर मार दिया। जिससे इरशाद घायल होकर बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद इरशाद की गला दबाकर शाहुल ने हत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ कुलदीप कुमार , सुरसांग के थाना प्रभारी अनिल नायक, रायडीह के थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा और लोदाम चौकी के प्रभारी अविनाश कुमार पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के आरोपित को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।