झारखंड के गुमला में युवक को पीटकर जिंदा जलाया
Murder of youth in gumla. झारखंड के गुमला में युवक को पीटकर जिंदा जला दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 12:58 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 12:58 PM (IST)
गुमला, जेएनएन। झारखंड के गुमला में पालकोट रोड स्थित शक्ति संघ मंदिर के समीप सड़क किनारे गुरुवार की देर रात मारपीट कर घायल करने के बाद एक युवक को जिंदा जला दिया गया।
पुलिस ने युवक के शव को रात में ही कब्जे में लिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक का कोई परिजन भी सामने नहीं आया है।
घटनास्थल के आस पास रहने वाले लोग भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस आस पास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ले रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें