मुख्यमंत्री जनसंवाद में गुमला के एक मामले पर हुई सुनवाई
वाद सीधी में मुख्यमंत्री रघुवर दास व मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए मामलों की समीक्षा किया। इस दौरान गुमला के एक मामले पर सुनवाई हुई। शिकायत संख्या 201
गुमला : मुख्यमंत्री जनसंवाद में सीएम रघुवर दास व मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिग से मामलों की समीक्षा किया। इस दौरान गुमला के एक मामले पर सुनवाई हुई। शिकायत संख्या 2018-11657 में बसिया प्रखंड के भागीडेरा गांव के 100 किसानों का अल्पवृष्टि के कारण फसल नष्ट हो चुका है। ग्रामीणों द्वारा नष्ट हुए फसल के एवज में मुआवजा की मांग की गई थी। मामले में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि फसल काटने के 45 दिनों के भीतर ही कृषकों को फसल बीमा की राशि दी जानी चाहिए। इस पर अधिकारी ने बताया कि मुआवजा की राशि जल्द प्रदान कर दी जाएगी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जिला के उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत स्वयंसेवक को पिछले दो वर्षों से प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई। उन्हें पहचान पत्र भी नहीं दिया गया। इस कार्य को जल्द पूरा कर लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिले पिछड़े वर्ग का सर्वेक्षण कर उनकी सूची उपलब्ध कराएं। उपायुक्त शशि रंजन ने बताया कि जिला से पंचायत स्वयंसेवकों को प्रोत्साहन राशि दे दी गइ है। पहचान पत्र बनाने का कार्य चल रहा है। जन संवाद में जिला से पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा, परियोजना निदेशक आईटीडीए कृष्ण किशोर , अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, जिला सहकारिता पदाधिकारी कुमोद कुमार, सिविल सर्जन सुखदेव भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी जमाले रजा आदि मौजूद थे।