शर्मसार : बहू ने 80 वर्षीय सास को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला
संवाद सूत्र बिशुनपुर बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली संवाद सूत्र बिशुनपुर बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली संवाद सूत्र बिशुनपुर बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली संवाद सूत्र बिशुनपुर बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली संवाद सूत्र बिशुनपुर बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली संवाद सूत्र बिशुनपुर बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली।
संवाद सूत्र, बिशुनपुर : बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सेरका गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली बीती शनिवार की रात घटी। सेरका निवासी खेमराज तुरी की पत्नी आशा देवी ने अपनी सास मघनी देवी (80) की लाठी-डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी। पिटाई के बाद वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिशुनपुर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया। मृतका के पुत्र खेमराज तुरी ने पत्नी के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार मृतका के दो पुत्र हैं। एक पुत्र सरकारी विद्यालय में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी है। दूसरा बेटा की पत्नी सेरका पंचायत की पंचायत समिति सदस्य है। दोनों अपनी वृद्ध मां को रखने में आनाकानी करते थे।
वृद्धा अपने छोटे बेटे खेमराज तुरी के पास रहती थी। खेमराज की पत्नी आशा देवी वृद्धा को हमेशा प्रताड़ित करती थी। शनिवार की रात्रि भी मारपीट की घटना घटी।
इधर आरोपी आशा देवी ने थाना में अपनी जुर्म स्वीकारते हुए कहा कि कुछ दिनों से मैं अपने सास से अलग रहती थी। शनिवार रात चावल लेने के लिए मैंघर गई थी। इस दौरान सास ने डंडा से मारा इसके बाद डंडा छीनकर सास को मारा जिससे उसकी मौत हो गई।
थानेदार मोहन कुमार ने कहा कि आरोपित महिला (बहू) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला ने आरोप स्वीकार कर ली है।