मोटरसाइकिल गाय से टकराई, एक घायल
एनएच 23 रांची गुमला मुख्य मार्ग में भरनो के नवाटोली गांव के समीप एक गाय से टक्कर होने के कारण बाइक चालक बेड़ो थाना क्षेत्र के सिझुवा गांव निवासी विशेश्वर बड़ाईक का 2
भरनो : एनएच-23 रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो के नवाटोली गांव के समीप एक गाय से टक्कर होने के कारण बाइक चालक बेड़ो थाना क्षेत्र के सिझुवा गांव निवासी विशेश्वर बड़ाईक का पुत्र विनोद बड़ाईक (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार विनोद बड़ाईक अपने बाइक में अकेले ही सिसई के डूमरटोली गांव से भरनो के मसिया गांव अपना ससुराल मेहमानी जा रहा था। इसी दौरान भरनो नवाटोली के समीप बीच सड़क पर एक गाय से टक्कर हो गया। जिससे वह बाइक सहित गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताते चले की दुर्घटना होने के एक घंटे तक घायल विनोद एनएच नवाटोली के समीप तड़पता रहा। पर उसे उठाकर कोई अस्पताल ले जाने वाला नहीं था। पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची थी। इकट्ठी भीड़ भी तमाशबीन बनी हुई थी। सबसे बड़ी बात यह कि वहां पर भरनो अंचल के सीआई और कर्मचारी भी मौजूद थे। वे भी मानवता की सेवा के लिए अपना कदम नहीं बढ़ाया। एक घण्टे के बाद जब पत्रकारों को सूचना मिली तब वे लोग घटना स्थल पर पहुंचे और एक ऑटो से घायल को भरनो अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।