Move to Jagran APP

Gumla News: धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर शिवभक्तों ने ईश्वर में प्रकट की आस्था, सदियों से चली आ रही परंपरा

घाघरा के हापामुनी गांव में फुलकुन्दी और झूलन कार्यक्रम के साथ ऐतिहासिक मंडा मेला संपन्न हुआ। सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बुधवार अहले सुबह तीन बजे आग के अंगारों पर भोक्ता परिवार ने नंगे पांव चलकर आस्था और विश्वास के साथ भक्ति में शक्ति का परिचय दिया।

By Nirmal KumarEdited By: Mohit TripathiPublished: Wed, 05 Apr 2023 08:27 PM (IST)Updated: Wed, 05 Apr 2023 08:27 PM (IST)
Gumla News: धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर शिवभक्तों ने ईश्वर में प्रकट की आस्था, सदियों से चली आ रही परंपरा
धधकते अंगार पर पैदल चलकर शिव भक्तों ने मंडा मेला के प्रति व्यक्त किया आस्था।

संवाद सूत्र,गुमला: गुमला के घाघरा के हापामुनी गांव में फुलकुन्दी और झूलन कार्यक्रम के साथ बुधवार को ऐतिहासिक मंडा मेला संपन्न हो गया। सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार बुधवार के अहले सुबह तीन बजे आग के अंगारों पर भोक्ता परिवार ने नंगे पांव चलकर आस्था और विश्वास के साथ भक्ति में शक्ति का परिचय दिया।

loksabha election banner

भोक्ता सदस्यों ने की शिवलिंग की पूजा

डेढ़ सौ भोक्ता सदस्यों ने भगवान शिवलिंग की पूजा पाठ किया और फूल चढ़ाया। शिवलिंग से फूल गिरने के बाद भोक्ता सदस्य फुलकुन्दी के लिए तैयार हुए। 20 फीट लंबाई की धधकती आग के अंगारों पर भोक्ता गण नंगे पैर चलकर पार हुए।

अंगारों पर नंगे पांव चलकर ईश्वर के प्रति प्रकट की आस्था

भोक्ता गण के बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष भी नंगे पैर आग के अंगारों पर पैदल चले और ईश्वर के प्रति आस्था प्रकट की। कहा जाता है कि आग पर चलने से शिव भक्त के मनोकामना पूर्ण होती है। शरीर के सारे कष्ट दूर होते हैं।

कलाकारों ने प्रस्तुत की नागपुरी ठेठ गीत नृत्य

इधर मंडा मेला समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जहां कलाकारों द्वारा भक्ति नागपुरी ठेठ गीत नृत्य प्रस्तुत किए गए। इसके पहले मंडा मेला समिति के सदस्य द्वारा पूर्व मुखिया आदित्य भगत को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। देर शाम भोक्ता के झूलन के साथ मेला कार्यक्रम की समाप्ति की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.