शारीरिक दूरी बनाकर पुरोहितों ने चर्च में कराया मिस्सा
मरी प्रखंड के नवाडीह रजावल एवं चिरैया पारिस में शुक्रवार को गुडफ्राईडे का पर्व मनाया गया। लागू लॉकडाउन के कारण इस त्योहार को अन्य वर्षों की तरह नहीं मनाया गया। गुड फ्राइडे के मिस्सा में आम श्रद्धालु शामिल नहीं हुए। शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए नवाडीह चर्च में फादर अनसेलम।
संवाद सूत्र, डुमरी : प्रखंड के नवाडीह, रजावल एवं चिरैया पारिस में शुक्रवार को गुड फ्राईडे का पर्व मनाया गया। लागू लॉकडाउन के कारण इस त्योहार को अन्य वर्षों की तरह नहीं मनाया गया। गुड फ्राइडे के मिस्सा में आम श्रद्धालु शामिल नहीं हुए। शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए नवाडीह चर्च में फादर अनसेलम कुजूर, रजावल में फादर इलियस मिज एवं चिरैयां में फादर सीप्रीयन बा ने मिस्सा पूजा कराए। मौके पर फादर इलियस मिज ने कहा कि मानव जाति के लिए गुड फ्राइडे का पर्व प्रेम, दया और क्षमा का पर्व है। इससे समस्त मानव जाति का उद्धार हुआ है। यीशु हमलोगों के उद्धार करने के लिए ही क्रुस पर अपनी जान दे दी। परन्तु बदलते इस युग में आज महामारी फैल रही है। गलती के प्रति प्रभु से क्षमा मांगने का दिन है। कहा कि हमलोग जीवन जीने का तरीका भूल रहे है। इसलिए प्रभु हमें स्वार्थ रहित जीवन जीना सिखा रहे हैं। हमें ईश्वर पर विश्वास कर जीवन को आगे बढ़ाते रहना है। मानव जाति के लिए प्रभु यीशु का यही संदेश है।