अखबार से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बिल्कुल नहीं
जागरण संवाददातागुमला अखबार पूरी तरह सुरक्षित है। अखबार से कोरोना का संक्रमण फैलने का बिल्कुल ही नहीं है। अखबार से कोरोना संक्रमण से बचने की विस्तृत जानकारी मिलती है। इसलिए पाठकों को अखबार पढ़ने में अब कोई दिक्कत नहीं हो रही है। यह कहना है गुमला के कर्मयोगी बिनोद पासवान का। बिनोद कहते हैं कि अहले सुबह चार बजे वे टावर चौक स्थित समाचार वितरण केंद्र पहुंचते हैं। कर्मयोगियों के बीच समाचार पत्र बांटते हैं
जागरण संवाददाता,गुमला: अखबार पूरी तरह सुरक्षित है। अखबार से कोरोना का संक्रमण फैलने का बिल्कुल ही नहीं है। अखबार से कोरोना संक्रमण से बचने की विस्तृत जानकारी मिलती है। इसलिए पाठकों को अखबार पढ़ने में अब कोई दिक्कत नहीं हो रही है। यह कहना है गुमला के कर्मयोगी बिनोद पासवान का। बिनोद कहते हैं कि अहले सुबह चार बजे वे टावर चौक स्थित समाचार वितरण केंद्र पहुंचते हैं। कर्मयोगियों के बीच समाचार पत्र बांटते हैं और खुद लोगों को जागरुक करने का भी काम करते हैं। हर कर्मयोगी को दैनिक जागरण की ओर से भेजे गए सेनेटाइजर से हाथ धुलवाने का काम करते हैं। कर्मयोगियों को लोगों के बीच जाकर जागरुकता अभियान चलाने के लिए अभिप्रेरित करते हैं। फिलवक्त सावधानी बरतने का समय है। जो लोग भी मिलते हैं उनसे सावधानी बरतने के लिए लाकडाउन का पालन करने की अपील भी करते हैं। ग्राहकों के बीच भी जागरुकता का अभियान चलाते हैं। चलाए गए अभियान का परिणाम यह रहा कि अब ग्राहक बेझिझक अखबार लेते हैं अखबार आने का इंतजार भी करते रहते हैँ। कर्मयोगियों का भी वे लोग सम्मान करते हैं।