कर्मयोगियों को दैनिक जागरण ने दी खाद्यान्न सामग्री
जागरण संवाददातागुमला शहरी क्षेत्र में कर्मयोगियों के बीच खाद्यान्न सामग्रियों का वितरण किए जाने के बाद ग्रामीण अंचल के कर्मयोगियों तक दैनिक जागरण गुमला की ओर से राहत सामग्री पहुंचाने का अभियान शुक्रवार को आरंभ किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के कर्मयोगियों के आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। सुबह सुबह कर्मयोगी समाचार पत्र लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच जा रहे हैं। घर आने में काफी वक्त लग जाता है।
जागरण संवाददाता, गुमला : शहरी क्षेत्र में कर्मयोगियों के बीच खाद्यान्न सामग्रियों का वितरण किए जाने के बाद ग्रामीण अंचल के कर्मयोगियों तक दैनिक जागरण गुमला की ओर से राहत सामग्री पहुंचाने का अभियान शुक्रवार को आरंभ किया गया। ग्रामीण क्षेत्र के कर्मयोगियों के आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। सुबह सुबह कर्मयोगी समाचार पत्र लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच जा रहे हैं। घर आने में काफी वक्त लग जाता है। कोई आय का अन्य स्त्रोत नहीं होने के कारण कर्मयोगियों को खाद्यान्न सामग्री की आवश्यकता महसूस होने लगी है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखकर दैनिक जागरण ने ग्रामीण क्षेत्र के कर्मयोगियों को मदद पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसी निर्णय के तहत शुक्रवार की सुबह में दैनिक जागरण के प्रसार प्रतिनिधि हेमंत सिन्हा खरका पहुंचे और वहां के कर्मयोगी धर्मराज को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराया। धर्मराज ने दैनिक जागरण के प्रति आभार व्यक्त किया।