Move to Jagran APP

दो जनजातीय बालाओं से सामूहिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

दो जनजातीय लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म थाना में प्राथमिकी दर्ज दो जनजातीय लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म थाना में प्राथमिकी दर्ज दो जनजातीय लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म थाना में प्राथमिकी दर्ज दो जनजातीय लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म थाना में प्राथमिकी दर्ज दो जनजातीय लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म थाना में प्राथमिकी दर्ज दो जनजातीय लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म थाना में प्राथमिकी दर्ज दो जनजातीय लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म थाना में प्राथमिकी दर्ज दो जनजातीय लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म थाना में प्राथमिकी दर्ज दो जनजातीय लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म थाना में प्राथमिकी दर्ज दो जनजातीय लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म थाना में प्राथमिकी दर्ज दो जनजातीय लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म थाना में प्राथमिकी दर्ज दो जनजातीय लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म थाना में प्राथमिकी दर्ज।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 06:18 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 06:18 PM (IST)
दो जनजातीय बालाओं से सामूहिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
दो जनजातीय बालाओं से सामूहिक दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

जागरण संवाददाता, गुमला : गुमला थाना के एक गांव में दो जनजातीय बालाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी। जिसकी प्राथमिकी शुक्रवार को गुमला थाना में दर्ज की गई। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सामुहिक दुष्कर्म की घटना तीन अप्रैल के शाम की है। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार दोनों लड़कियों ने बताया कि दोनों के साथ दुष्कर्म करने वालों की संख्या एक दर्जन थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार तीन अप्रैल को मरवा गांव में एक शादी समारोह था। उस समारोह में भाग लेने के लिए डीबडीह डांडटोली गांव के डबलू को बुलाया गया था। वह अपने साथ सुभाष उरांव एवं बरसाई उरांव को लेकर आया था। शाम सात बजे गांव के स्कूल के समीप उससे दोनों लड़कियां बातचीत कर रही थी। बातचीत कर तीनों शादी समारोह में भाग लेने चले गए। जब दोनों लड़कियां अपने घर लौटने लगी तो उसी के गांव के संदीप उरांव, राजेश उरांव आया संदीप ने एक लड़की का और राजेश ने दूसरी लड़की का हाथ पकड़ लिया। वे लोग पूछने लगे कि जिससे बात कर रही थी वे लोग कहां के थे। उन दोनों लड़कियों ने उन दोनों अपने ग्रामीणों को पूरी जानकारी दे दी। उसके बाद उनलोगों ने गांव के और लड़कों को बुलाया। जमा हुए लड़कों की संख्या 12 थी। आम के बगीचा में उन दोनों को पकड़कर ले गए। एक लड़की के साथ पांच और दूसरी के साथ बचे अन्य लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। एक लड़की से दिलेश्वर उरांव, सुकरा उरांव, संदीप उरांव, रत्न उरांव, अनिल उरांव और दो अज्ञात ने दुष्कर्म किया। जबकि उसकी सहेली के साथ संदीप उरांव, महादेव उरांव, अनिल उरांव, सुकरा उरांव, रत्न उरांव, खोईराम उरांव, अनिल उरांव ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लड़कियों को रात के साढ़े ग्यारह बजे छोड़ते हुए धमकी दी की गांव में घुसने नहीं देंगे। दोनों पीड़िता ने गांव में बन रहे घर में रात गुजारी। नौ अप्रैल को उसके रिश्तेदार दिलेश्वर के घर जाकर उसकी पत्नी को घटना की जानकारी दी। राजेश रत्न और संदीप कहने लगे कि गांव में रहना है तो रहो और नहीं तो गांव के बाहर चली जाओ।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.