विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला अत्याचार के खिलाफ युवा चला रहे हैं देशव्यापी जागरूकता अभियान

By JagranEdited By:
Published: Thu, 05 Mar 2020 09:53 PM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 06:14 AM (IST)

संवाद सूत्रगुमला देश में बढ़ते बलात्कार और महिला अत्याचार के खिलाफ तीन सदस्यीय युवाओं का दल बुधवार को छत्तीसगढ़ होते ...और पढ़ें

महिला अत्याचार के खिलाफ युवा चला रहे हैं देशव्यापी जागरूकता अभियान
महिला अत्याचार के खिलाफ युवा चला रहे हैं देशव्यापी जागरूकता अभियान

संवाद सूत्र, गुमला : देश में बढ़ते दुष्कर्म की घटनाएं और महिला अत्याचार के खिलाफ तीन सदस्यीय युवाओं का दल बुधवार को छत्तीसगढ़ होते हुए गुमला पहुंचे और गुरुवार को रांची के लिए रवाना हो गए। रांची रवाना होने से पहले साइकिल से भारत भ्रमण के लिए निकले युवा हरियाणा हिसार के पीयूष मोंगा, राजस्थान सिरोही के रेंचो और योगेश रावल ने कहा कि आए दिन देश में बढ़े रहे बलात्कार और महिला अत्याचार आदि की घटना समाचार पत्रों और चैनलों में देखने को मिल रहा था। निर्भया कांड ने उनके हृदय को परिवर्तन किया। उसने अपनी नौकरी छोड़ दी और सोशल मीडिया पर यूथ एंगेस्ट रेप नामक संगठन बनाया। इस संगठन में अब तक 12 सौ यूथ जुड़ चुकें हैं। साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे पीयूष मोंगा ने कहा कि सोशल मीडिया पर ही उसने दुष्कर्म के लिए देश व्यापी जागरूकता अभियान चलाने के लिए साइकिल यात्रा कर भारत भ्रमण का मन बनाया जिसमें राजस्थान के दो साथियों का सहयोग मिला। तीनों ने दिल्ली के जंतर-मंतर से 17 अक्टूबर को निर्भया के परिजनों से आशीर्वाद लेकर आरंभ किया है। दिल्ली से हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड में प्रवेश किए हैं, वे अब तक 8500 किलोमीटर का यात्रा तय की है। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले स्कूलों, चौपालों या चाय के दुकानों में युवाओं के बीच मानवता का संदेश देते हैं। देशभक्ति का भाव भरते हैं। कहते हैं कि जिस दिन आप अपने दोस्तों को किसी भी लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से रोक पाने में सफल हो जाएंगे देश उसी दिन से प्रगति की ओर बढ़ने लगेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 60-70 किमी यात्रा करते हैं। उनका उद्देश्य देश के सभी 28 राज्यों का भ्रमण करेंगे और तीन वर्षों के बाद साइकिल यात्रा का समापन दिल्ली में करेंगे। गुमला परिसदन से रांची के लिए रवाना हो गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।