घायल जंगली हाथी का पता लगाने में जुटे रेल कर्मी
संवाद सूत्रकामडारा दक्षिण पूर्व रेल मंडल के हटिया-राउरकेला रेलखंड पर गुरुवार की तड़के सुबह लगभग तीन बजे के आसपास पोकला और बकसपुर रेलवे स्टेशन के बीच खंम्भा संख्या 4
संवाद सूत्र, कामडारा : दक्षिण पूर्व रेल मंडल के हटिया-राउरकेला रेलखंड पर गुरुवार की तड़के सुबह लगभग तीन बजे के आसपास पोकला और बकसपुर रेलवे स्टेशन के बीच खंम्भा संख्या 481/1 और 2 के बीच दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन से एक जंगली हाथी को धक्का लगने की पुष्टि ट्रेन चालक ने की है। ट्रेन चलक ने अपना मेमो में इस बात का जिक्र करते हुए पोकला रेलवे स्टेशन मास्टर पी टोप्पो को इसकी जानकारी सुबह सवा तीन बजे दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद दरभंगा एक्सप्रेस पोकला रेलवे स्टेशन पर रूकी थी। इंजन का अगला हिस्सा में आंशिक क्षति होने की भी खबर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल कर्मियों ने सुबह से ही घटना स्थ्ल के आस पास घायल जंगली हाथी का तलाश करने में जुट गए थे। लेकिन शाम तक उस आस पास के इलाके में जंगली हाथी का कोई अता-पता नही चल पाया। समाचार लिखे जाने तक घायल हाथी की तलाश रेल कर्मी कर रहे थे।