शांति समिति की बैठक में निपटाया गया विवाद
विश्वकर्मा पूजा के दौरान विवादित गीत बजाने को लेकर मंगलवार को दो समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। इस विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और शांति बहाल करने के उद्देश्य से सिसई थाना में शांति समिति की बैठक बुलाई।
संवाद सूत्र, सिसई : विश्वकर्मा पूजा के दौरान विवादित गीत बजाने को लेकर मंगलवार को दो समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था। इस विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और शांति बहाल करने के उद्देश्य से सिसई थाना में शांति समिति की बैठक बुलाई। दोनों समुदाय के लोगों ने सिसई में अमन चैन की बहाली पर बल दिया। दोनों तरफ से की गई शिकायत का निपटारा किया गया। इस शांति समिति की बैठक में प्रखंड प्रमुख देवेंद्र उरांव गुमला के एसडीपीओ नागेश्वर सिंह, बीडीओ मनोजरंजन कुमार, सीओ सुमंत तिर्की,मुखिया शकुंतला उरांव, सिसई अंजुमन के सदर अब्दुल रब अंसारी, थाना प्रभारी विष्णुदेव चौधरी, करंज थाना प्रभारी अनंत शर्मा, सांसद प्रतिनिधित, पितांबर झा आदि शामिल थे।