जरूरी ::: संकल्प को अमली जामा पहनाने से होगा जल संरक्षण
संकल्प को अमली जामा पहनाने से होगा जल संरक्षण
संवाद सूत्र,रायडीह : चैनपुर के एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने कहा है कि जल संरक्षण बोली से नहीं काम से सफल होगा। इसके लिए लोगों को अपने संकल्प को धरातल पर उतारना होगा। अमली जामा पहनाना होगा। शुक्रवार को एसडीपीओ दैनिक जागरण से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि हर लोग जल संरक्षण का संकल्प ले लें तो कभी भी पानी की किल्लत नहीं होगी। जल प्रकृति का अनमोल उपहार है। इसे संजो कर रखना होगा। दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान की सराहना करते हुए एसडीपीओ ने कहा कि पहाड़ों और छोटे-छोटे नालों से बहकर बर्बाद होने वाले पानी को हमें रोकना होगा बचाना होगा। मिट्टी का बांध बनाकर जल को रोका जा सकता है। जल स्तर को ऊपर लाया जा सकता है। भवनों के छत पर भी वर्षा जल को संरक्षित किया जा सकता है। अवशिष्ट जल को बर्बाद होने से रोकने के लिए सोख्ता गड्ढा बनाना जरूरी है। हर जल स्त्रोत के समीप पानी को जमा करना होगा। डोभा और तालाब का निर्माण बड़े पैमाने पर कराना होगा। इस दिशा में हमारी सरकार गंभीर है। जल संरक्षण से संबंधित कई कार्यक्रम चल रहे हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप