Move to Jagran APP

बसिया व कामडारा में जल संरक्षण के लिए चला गड्ढा खोदो अभियान

इसके अलावे बीडीओ के नेतृत्व में जगह-जगह गड्ढा खोदो अभियान भी चलाया गया। लोगों को चार फीट का सोख्ता गड्ढा बनाने के लिए प्रेरित किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jul 2019 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 08:07 PM (IST)
बसिया व कामडारा में जल संरक्षण के लिए चला गड्ढा खोदो अभियान
बसिया व कामडारा में जल संरक्षण के लिए चला गड्ढा खोदो अभियान

जेएनएन, गुमला : बसिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय नाथ मिश्रा के नेतृत्व में कलिगा पंचायत में टीसीबी गड्ढा खोदो अभियान चलाया गया। रविवार को चलाए गए इस अभियान में बीडीओ ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कहा कि पानी के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है। इसलिए जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आने वाले पीढ़ी को जल समस्या से बचाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सोख्ता गड्ढा बनाने और पौधरोपण करने की अपील की। इस अवसर पर मुखिया आलोक टोप्पो, पुरुषोत्तम राम, अक्षय कुमार, आलोक मिश्रा, प्रवीण सिंह आदि शामिल थे। उधर कामडारा प्रखंड के सालेगुटू पंचायत में बीडीओ पवन कुमार महतो ने दैनिक जागरण के जल संरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश में पानी के लिए हाहाकार मचा है। लोग परेशान है। इस परेशानी को देखते हुए दैनिक जागरण का यह अभियान सराहनीय है। इसके अलावे बीडीओ के नेतृत्व में जगह-जगह गड्ढा खोदो अभियान भी चलाया गया। लोगों को चार फीट का सोख्ता गड्ढा बनाने के लिए प्रेरित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.