विद्यालय में हुआ जागरण जल सेना का गठन
संवाद सूत्रकामडारा राजकीय कृत मध्य विद्यालय तुरबुल कामडारा में शुक्रवार को 16 सदस्यीय जागरण जल सेना का गठन किया गया। इस अवसर पर उन्हें कर्तव्य व दायित्य के बारे जानकारी दी गई। जल सेना में दिव्या कुमारी स्वाति स्वांसी शांति बरला मुनी कुमारी सीमा कुमारी आरती कुमारी निमन्ती हेमरोम लक्ष्मण सिंह हरजीत केरकेट्टा रामावतार सिंह टिकेश्वर गोप विजय केरकेट्टा बुका बरला एवं सिमरेन तोपनो को शामिल किया गया। वहीं छात्रों द्वारा जल के महत्व पर अपनी अपनी बात रखी गई।
संवाद सूत्र, कामडारा: राजकीयकृत मध्य विद्यालय तुरबुल कामडारा में शुक्रवार को 16 सदस्यीय जागरण जल सेना का गठन किया गया। इस अवसर पर उन्हें कर्तव्य व दायित्य के बारे जानकारी दी गई। जल सेना में दिव्या कुमारी , स्वाति स्वांसी , शांति बरला ,मुनी कुमारी ,सीमा कुमारी ,आरती कुमारी ,निमन्ती हेमरोम ,लक्ष्मण सिंह ,हरजीत केरकेट्टा ,रामावतार सिंह , टिकेश्वर गोप ,विजय केरकेट्टा ,बुका बरला एवं सिमरेन तोपनो को शामिल किया गया। वहीं छात्रों द्वारा जल के महत्व पर अपनी अपनी बात रखी गई। जल सदुपयोग के लिए जन जन को जागरुक करने का संकल्प लिया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कामडारा में भी जागरण जल सेना गठन किया गया। मौके पर शिक्षिका गायत्री साहु ने दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को जल संरक्ष्ण के लिए पौधरोपण के अलावा वर्षा का जल का संग्रहण, तालाब, डोभा व सोख्ता गड्ढा का निर्माण करने की भी बात कही। जल सेना के रूप में सरिता इंदवार, दीपिका कुमारी, रंजनी कुमारी ,संतोषी कुमारी, ज्योति कुमारी, रंथी कुमारी ,फुलमनी कुमारी ,शनियारो बाजे, संध्या कुमारी, रेणुका कुमारी, मनीषा सूरीन का चयन किया गया।