विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महुआटोली के एक परिवार के तीन सदस्यों ने की घर वापसी

By JagranEdited By:
Published: Fri, 14 Jun 2019 06:12 PM (IST)

तुरीअंबा पंचायत के मसिया महुआटोली गांव में शुक्रवार को सरना धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों में से एक ...और पढ़ें

महुआटोली के एक परिवार के तीन सदस्यों ने की घर वापसी
महुआटोली के एक परिवार के तीन सदस्यों ने की घर वापसी

संवाद सूत्र, भरनो : तुरीअंबा पंचायत के मसिया महुआटोली गांव में शुक्रवार को सरना धर्म छोड़कर इसाई धर्म अपनाने वाले लोगों में से एक परिवार के तीन सदस्यों ने अपनी घर वापसी की। घर वापसी करने वालों में मदरा मुंडा की पत्नी माको मुंडाइन, पुत्र जोगिया मुंडा और मदरा मंडारा के नाम शामिल हैं। पहान गांगू मुंडा और पुजार सधवा मुंडा धर्म वापसी करने वाले लोगों को मसिया देवी मंडप ले गए। वहां आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सुधीकरण किया गया। पूजा अर्चना की गई और सरना धर्म में इन तीनों को सरना धर्म में शामिल करने की घोषणा की। माको मुंडाइन ने ही धर्म परिवर्तन के लिए दस परिवारों को प्रेरित किया था। धर्म परिवर्तन का माहौल बनाया था। सबसे पहले उसने ही धर्म परिवर्तन किया था। माको मुंडाइन ने बताया कि उसके घर में बीमारी फैल गई थी। इलाज के बाद भी ठीक नहीं हो रही थी। पादरियों ने बताया था कि चंगाई सभा में जाने से सभी बीमारी दूर हे जाती है। इसी कारण से न सिर्फ धर्म परिवर्तन किया बल्कि धर्म परिवर्तन के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। लेकिन उसे यह अनुभव हुआ कि चंगाई सभा में जाने से बीमारी ठीक नहीं होती है। वह अपने को ठगा महसूस की इसलिए घर वापसी करने का फैसला किया। बता दें कि इसी गांव में दो दिन पूर्व हिन्दू जागरण मंच आदिवासी सरना विकास समिति और जन जातीय सुरक्षा मंच के अथक प्रयास के बाद पांच परिवारों के 25 सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़कर सरना धर्म में पुन: घर वापसी की थी। इस धार्मिक कार्यक्रम में पहान गांगो मुंडा, पुजार सधवा मुंडा, ग्राम प्रधान तेलंगा मुंडा, समाज सेवी संतोष पंडा, विनय पंडा और आमुष मुंडा भी शामिल थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।