युवक की संदेहास्पद मौत
रायडीह के पतराटोली के ऊपर खोइर मुहल्ला में रविवार की रात 22 वर्षीय युवक पंचम मिज की संदेहास्पद मौत हो गई। मरे पंचम के पिता फिलिप मिज रायडीह के बैंक आफ इंडिया में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। पंचम की मां ने बताया कि रविवार की रात में पास्का पर्व मनाया जा रहा था। उसका बेटा भी नाचने गाने गांव के अखाड़ा में गया था। पंचम को उसके मित्र सुबोध मिज और तेलेस्फोर मिज बुलाकर ले गए थे। सुबह में जानकारी मिली कि तेलेस्फोर मिज के घर में उसकी मृत्यु हो गई है। उसे जिदा समझ कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कराने के उद्देश्य से ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घो
रायडीह : रायडीह के पतराटोली के ऊपर खोइर मुहल्ला में रविवार की रात युवक पंचम मिज (22) की संदेहास्पद मौत हो गई। मरे पंचम के पिता फिलिप मिज रायडीह के बैंक ऑफ इंडिया में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। पंचम की मां ने बताया कि रविवार की रात में पास्का पर्व मनाया जा रहा था। पंचम भी नाचने-गाने गांव के अखाड़ा में गया था। उसके मित्र सुबोध मिज और तेलेस्फोर मिज उसे बुलाकर ले गए थे। सुबह में जानकारी मिली कि तेलेस्फोर मिज के घर में उसकी मृत्यु हो गई है। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने बताया कि युवक की मौत संदेहास्पद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।