फाइलेरिया उन्मूलन अभियान का डीडीसी ने किया शुभारंभ
संवाद सूत्रगुमला गुमला के सदर अस्पताल में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उप विकास आयुक्त हरि कुमार केसरी ने लक्षित ग्रुप के सदस्यों को फाइलेरिया और एलेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। कहा कि फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य कर्मी बूथों और घरों में दवा बांटने का काम करेंगे। लक्ष्य की सफलता सामुदायिक जन सहयोग से संभव होगा। उन्होंने सभी लोगों से जन सहयोग करने की अपील अीैर ईमानदारी से स्
गुमला : गुमला के सदर अस्पताल में बुधवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उप विकास आयुक्त हरि कुमार केसरी ने लक्षित ग्रुप के सदस्यों को फाइलेरिया और अल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया। कहा कि फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य कर्मी बूथों और घरों में दवा बांटने का काम करेंगे। लक्ष्य की सफलता सामुदायिक जन सहयोग से संभव होगा।
उन्होंने सभी लोगों से जन सहयोग करने की अपील और ईमानदारी से स्वास्थ्य कर्मियों को कार्य करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन डॉ.सुखदेव भगत ने उप विकास आयुक्त का स्वागत किया। कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है। इसका कृमि हर व्यक्ति पर होता है। कृमि के प्रभाव से हाथी पांव हो जाता है जिसे फाइलेरिया कहते हैं। बीमारी से पहले ही उन्मूलन के लिए दो वर्ष से ऊपर गर्भवती महिला और गंभीर रूप से बीमार लोगों को छोड़ कर सभी लोगों को फाइलेरिया का दवा देना है।
इस अभियान को सफल बनाने के लिए 1626 बूथ बनाएं गए हैं। जिसमें 12 अप्रैल तक दवा का वितरण होगा। 14 और 15 अप्रैल को घर-घर जाकर दवा खिलाया जाएगा। इस कार्य में 3252 कर्मियों को लगाया गया है। इस वर्ष 994599 लोगों को फाइलेरिया की गोली बांटने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने लक्ष्य पूरा करने का कर्मियों को निर्देश दिया। इस अवसर पर डॉ.कृष्णा प्रसाद, डॉ.सुगेंद्र साय, डॉ.आर एन यादव आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर शंकर नायक ने गीत संगीत के माध्यम से लोगों को फाइलेरिया के कारण लक्षण और बचाओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डीपीएम विजय कुमार, सुकरा उरांव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।