रामनवमी को ले महावीरी पताका से पटा शहर-गांव
रामभक्त हनुमान की जन्म भूमि आंजन सहित पूरे जिले में रामनवमी का पर्व भव्य तरीके से मनाने की जोरदार तरीके से चल रही है। जगह-जगह मंदिरों का रंग रोगन किया जा रहा है। मंदिरों को सजाने संवारने का भी काम आरंभ हो गया है। आंजन में रामनवमी के दिन बड़ी संख्या में राम भक्तों के पहुंचने और पूजा करने के मद्देनजर मंदिर समिति ने तैयारियां आरंभ कर दी है। गुमला में केन्द्रीय महावीर मंडल द्वारा शहर के हर सड़कों पर महावीरी झंडा लगा दिया गया है। रामनवमी के दिन पवन सुत हनुमान की पूजा भी की जाती है। घर-घर में झंडा रोहन किया जाता है। झंडा पूजा को लेकर भी तैयारी चल रही है। गुमला शहर में झंडा बनाने का काम हो रहा है। झंडा से दुकानों को सजाया गया है। हर जगह महावीरी झंडा लह
गुमला : रामभक्त हनुमान की जन्म भूमि आंजन सहित पूरे जिले में रामनवमी का पर्व भव्य तरीके से मनाने की जोरदार तरीके से चल रही है। जगह-जगह मंदिरों का रंगरोगन किया जा रहा है। मंदिरों को सजाने संवारने का भी काम आरंभ हो गया है। आंजन में रामनवमी के दिन बड़ी संख्या में राम भक्तों के पहुंचने और पूजा करने के मद्देनजर मंदिर समिति ने तैयारियां आरंभ कर दी है। गुमला में केंद्रीय महावीर मंडल द्वारा शहर के हर सड़कों पर महावीरी झंडा लगा दिया गया है। रामनवमी के दिन पवन सुत हनुमान की पूजा भी की जाती है। घर-घर में झंडा रोहन किया जाता है। झंडा पूजा को लेकर भी तैयारी चल रही है।
गुमला शहर में झंडा बनाने का काम हो रहा है। झंडा से दुकानों को सजाया गया है। हर जगह महावीरी झंडा लहरा रहे हैं। प्रखंड मुख्यालयों में भी रामनवमी पर्व मनाने को लेकर समितियों का गठन किया जा चुका है। अखाड़ों में ढोल बजाने का अभ्यास चल रहा है।
केंद्रीय महावीर मंडल के संरक्षक अमित पोद्दार ने बताया कि रामनवमी का पर्व मनाने और रामनवमी के दिन भव्य जुलूस निकालने के लिए आखाड़ों की लगातार बैठकें हो रही हैं संवादों का आदान प्रदान हो रहा है। अनुशासित तरीके से शोभा यात्रा निकालने की तैयारी चल रही है। शोभा यात्रा में भगवान राम, उनके भक्त हनुमान की सुंदर और आकर्षक झांकियां निकालने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल और सचिव शशि प्रिया बंटी और उनकी पूरी टीम इस काम में लगी हुई है।
भरनो में मंगलवार की रात में हरिजन मुहल्ला स्थित हनुमान मंदिर के समीप रामनवमी पूजा समिति की बैठक हुई। श्रद्धा भक्ति के साथ धूमधाम से रामनवमी जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। रामनवमी पूजा समिति का गठन किया गया जिसका अध्यक्ष गया प्रसाद केसरी, उपाध्यक्ष रमेश राम, कोषाध्यक्ष मुलर राम, सचिव राज किशोर राम, संरक्षक जगमोहन राम और योगेन्द्र बारला को बनाया गया। इसके अलावे कार्यसमिति सदस्य राम विलास केसरी, लखन राम, सुजित कुमार रवि, बजरंग भूषण, विष्णु राम, बीरन्द्र राम महली, शिवरचण बारला, रविशंकर, रामचरित राम, ओम प्रकाश बड़ाईक, बाबूलाल मांझी, रोहित सिंह, विश्वकर्मा राम और गौरव केसरी को बनाया गया।