Move to Jagran APP

बेटा और बेटी न करें भेदभाव : जिप अध्यक्ष

[3/1 705 क्करू] संजय सिंह रायडीह *रायडीह*- प्रखण्ड के कांसीर गांव में शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत भारत गैस ग्रामीण वितरक के द्वारा शिविर लगाकर 60 लाभुकों के बीच विधायक शिव शंकर उराँव ने किया।इस कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह प्रमुख इस्माईल कुजूर उप प्रमुख रामदेव बड़ाईक•ालिा परिषद् सदस्य चोकेन्द्र सिंहप्रखण्ड बीस सूत्री उपाध्यक्ष माँगू उराँव कांसीर मुखिया बिनिका देवी ने भी वितरण किया।स्मरण रहे कि कांसीर में भारत गैस का नया वितरक है।जो आ

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 09:32 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 09:32 PM (IST)
बेटा और बेटी न करें भेदभाव : जिप अध्यक्ष
बेटा और बेटी न करें भेदभाव : जिप अध्यक्ष

रायडीह: जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने कहा कि बेटा-बेटी एक समान हैं। इनमें भेदभाव ना करें। कमजोर और असहाय महिलाएं को ही डायन-बिसाही का शिकार बनाया जाता है। महिला के द्वारा ही दूसरी महिला को डायन कहकर प्रताड़ित किया जाता है। श्रीमती बाड़ा शुक्रवार को एस एस हाई स्कूल रायडीह के खेल मैदान में महिला विकास मंडल के 10वां वार्षिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कही। उहोंने कहा कि महिला ही महिला का शोषण करती है। घरों में सास-बहू और पुत्र-पुत्री में असमान व्यवहार इसका उदाहरण हैं। इसलिए ऐसी मानसिकता को महिलाएं त्याग दे और साकरात्मक , रचनात्मक विचार लायें। महिलाएं शराब बनाना और बेचना बंद करे क्योंकि इस कार्य मे स्वयं महिलाएं ही पीड़ित,शोषित और अत्याचार झेलती हैं। उहोंने कहा कि बेटियों को अवश्य शिक्षा दें।तभी एक सुशिक्षित, सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है। बीडीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं शिक्षित ,सशक्त और जागरूक हो रही हैं जो सामाजिक परिवर्तन शुभ संकेत है। मंचीय कार्यक्रम से पूर्व महिलाओ ने पुराना पोस्ट ऑफिस से जुलूस की शक्ल में बस स्टैंड, शहीद बख्तर साय मुंडल सिंह चौक, बाजारटांड़ होता हुआ कार्यक्रम स्थल पहुंची। इस दौरान हम भारत की नारी हैं।फूल नहीं चिगारी हैं। महिला-पुरुष एक समान जन जन का यही आह्वान ।बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ आदि के नारे लगाए गए। बीडीओ ने झंडोत्तोलन के कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाओं ने पुलवामा के शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दिया। कृषि संबंधी स्टॉल लगाया था ।इस मौके पर महिला विकास मंडल की अध्यक्षा एमेल्डा लकड़ा,सचिव सावित्री लकड़ा,कोषाध्यक्ष लीलावती टोप्पो, जेएसएलपीएस के नन्द किशोर शाही, किरण बाखला, चरिया उरांव, कुमकुम तिग्गा, यशोदा देवी, अन्ना मिज, एजरेन मिज, मुकेश कुमार, अर्पण उरांव आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.