स्वीकृत ऋण राशि को देने में बैंक मैनेजर कर रहा है आनाकानी
संवाद सूत्रगुमला जरजट्टा महुआटोली से आयी गुलाब महिला मंडल के सदस्यों ने शुक्रवार को उपायुक्त से मुलाकात की और बैंक आफ इंडिया से स्वीकृत ऋण दिलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया। महिला मंडल के अध्यक्ष नासरीन प्रवीण ने बताया कि उनके महिला मंडल को बैंक आफ इंडिया द्वारा एक लाख का ऋण दो साल पहले मिला था। उस राशि से महिला मंडल के सभी सदस्य व्यक्तिगत रूप से अपना व्यवसाय किया और ऋण की राशि का चुकता कर दिया। वे लोग अपना व्यवसाय को बढ़ाने के लिए दो लाख का ऋण मांगा था। जिसे बैंक आफ इंडिया के मांझाटोली शाखा द्वारा स्वीकृति मिल गई लेकिन बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ऋण देने में टाल मटोल कर रहें है। आज आओ तो कल आओ के नाम पर उन लोगों को परेशान किया जा रहा है। नासरीन परवीन समरुन निशा सबीना खातून सैमून निशा रसूलन बीबी हसेमून खातून सहीना खातून ने उपायुक्त से मुलाकात कर स्वीकृत ऋण राशि को दिलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया।
गुमला : जरजट्टा महुआटोली से आयी गुलाब महिला मंडल के सदस्यों ने शुक्रवार को उपायुक्त से मुलाकात की और बैंक ऑफ इंडिया से स्वीकृत ऋण दिलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया। महिला मंडल के अध्यक्ष नासरीन प्रवीण ने बताया कि उनके महिला मंडल को बैंक आफ इंडिया द्वारा एक लाख का ऋण दो साल पहले मिला था। उस राशि से महिला मंडल के सभी सदस्य व्यक्तिगत रूप से अपना व्यवसाय किया और ऋण की राशि का चुकता कर दिया। वे लोग अपना व्यवसाय को बढ़ाने के लिए दो लाख का ऋण मांगा था। जिसे बैंक आफ इंडिया के मांझाटोली शाखा द्वारा स्वीकृति मिल गई लेकिन बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ऋण देने में टाल मटोल कर रहें है। आज आओ तो कल आओ के नाम पर उन लोगों को परेशान किया जा रहा है। नासरीन परवीन, समरुन निशा, सबीना खातून, सैमून निशा, रसूलन बीबी, हसेमून खातून, सहीना खातून ने उपायुक्त से मुलाकात कर स्वीकृत ऋण राशि को दिलाने में सहयोग करने का अनुरोध किया।