गरीब-गुरबों की पार्टी है कांग्रेस
संवाद सहयोगी,गुमला: गुमला प्रखंड के भरदा गांव में रविवार को जिला असंगठित कामगार के अध्यक्ष मो. मुख्तार के नेतृत्व में एक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित गांव की समस्या पर चर्चा की गई। मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को हर संभव दूर करने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी गरीब गुरबों की पार्टी है। जिस तरह तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी है। उसी तरह आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा
गुमला : प्रखंड के भरदा गांव में रविवार को जिला असंगठित कामगार के अध्यक्ष मो. मुख्तार के नेतृत्व में एक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित गांव की समस्या पर चर्चा की गई। मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को हर संभव दूर करने का प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी गरीब-गुरबों की पार्टी है। जिस तरह तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी है। उसी तरह आने वाले समय में अन्य राज्यों में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। जिला महिला अध्यक्ष अमृता भगत ने कहा कि महिलाओं के दुख दर्द के साथ खड़ी हूं। महिलाओं व बच्चियों पर शोषण अत्याचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर समाज सेवी सह वरिष्ठ कांग्रेसी मो. कलाम ने कही कि गरीब गुरबों का हक व अधिकार दिलाना हमारा लक्ष्य है। ग्रामीण सामने आएं हम उनकी मदद करेंगे। मौके पर जिला उपाध्यक्ष धीरज बारा, प्रवक्ता इमरोज अंसारी, नगर उपाध्यक्ष उत्तम साहू और काफी संख्या लोग उपस्थित थे।