ट्रैक्टर एसोसिएशन के आह्वान पर बिशुनपुर बंद आज
संवाद सूत्र,बिशुनपुर: बिशुनपुर थाना क्षेत्र में विकास कार्यों में ढुलाई का काम करने वाले ट्रैक्टर मालिकों ने अवैध वसूली के विरोध में ढुलाई का काम ठप कर दिया है। ट्रैक्टर आनर एसोसिएशन के सदस्यों ने थानेदार अनिल नायक पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन के समर्थन में व्यापारी भी उतर आए हैं। व्यापारियों ने भी सोमवार को बिशुनपुर के प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्णय लिया है। रविवार को इसे लेकर एसोसिएशन की बैठक भी हुई। बैठक में ट्रैक्टर एसोसिएशन के सचिव विपुल उरांव, भाजपा नेता भिखारी भगत,
बिशुनपुर: बिशुनपुर थाना क्षेत्र में विकास कार्यों में ढुलाई का काम करने वाले ट्रैक्टर मालिकों ने अवैध वसूली के विरोध में ढुलाई का काम ठप कर दिया है। ट्रैक्टर आनर एसोसिएशन के सदस्यों ने थानेदार अनिल नायक पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। एसोसिएशन के समर्थन में व्यापारी भी उतर आए हैं। व्यापारियों ने भी सोमवार को बिशुनपुर के प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्णय लिया है। रविवार को इसे लेकर एसोसिएशन की बैठक भी हुई। बैठक में ट्रैक्टर एसोसिएशन के सचिव विपुल उरांव, भाजपा नेता भिखारी भगत, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक उरांव, बीस सूत्री सदस्य राधेश्याम ¨सह, मुन्ना उरांव, सुशील मुंडा, अर्जुन महतो, पुनीत कुजूर, रामदेव उरांव, अनीश ¨सह, रोहित कुजूर आदि ने बताया गया कि नक्सल प्रभावित बिशुनपुर में बानालात एक्शन प्लान, सांसद आदर्श ग्राम, नहर निर्माण,सड़क, चेकडैम आदि का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस द्वारा ट्रैक्टरों को जब्त कर मालिकों से वसूली किया जा रहा है। सदस्यों ने कहा कि थाना प्रभारी का कार्यकाल हमेशा से विवादित रहा है।
अवैध ढुलाई की जांच की जा रही है। अधिकांश वाहन बिना कागजात के चल रहे हैं। बिना चालान के सामग्री का उठाव किया जा रहा है। सड़क पर दुर्घटना बढ़ गई है। ऐसे में वाहनों की जांच जरुरी है। पुलिस द्वारा जब इसकी जांच की जा रही है तब लोग इस तरह का माहौल तैयार कर मुझे बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस को जो काम है वह काम चलता रहेगा। पुलिस अपने कर्तव्य पर अडिग है। अवैध कार्यों को किसी भी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा।
अनिल नायक, थाना प्रभारी, बिशुनपुर।